*पर्यावरण संरक्षण ही जीवन*का आधार*
*इनरव्हील क्लब ने एसडीएम कार्यालय परिसर में किया पौधारोपण*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद । इनरव्हील क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज इनरव्हील क्लब द्वारा एसडीएम कार्यालय ( माहीकॉलोनी) परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एसडीएम तनुश्री मीणा के गरिमामय सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें क्लब की सभी महिला सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुधा मेहता ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "वृक्ष केवल हमारी धरती की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि ये हमारे जीवन की डोर हैं। पेड़-पौधे हमें शुद्ध ऑक्सीजन और जीवनदायिनी छाया प्रदान करते हैं। आज जिस तेजी से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसे में हरियाली बढ़ाना और रोपे गए पौधों की देखभाल करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।"
इस अवसर पर एसडीएम तनुश्री मीणा ने इनरव्हील क्लब के इस हरित प्रयास की सराहना की और सभी से अपने आसपास कम से कम एक पौधा लगाने व उसकी सुरक्षा करने की अपील की।
पौधरोपण के इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की
सुधा मेहता (अध्यक्ष)
प्रीति शैलेश पटवा (उपाध्यक्ष)
नेहा लोढ़ा (कोषाध्यक्ष)
निकिता छजलानी (ISO)
जया पालरेचा (एडिटर) राजेश बाला भटेवरा वर्षा मेहता जया मेहता रानी कोटड़िया आदि सदस्यों की उपस्थिति रही
सहित क्लब की सभी सदस्यों ने मिलकर परिसर में पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया और मेम को आउटडोर प्लांट के साथ इंडोर प्लांट भी गिफ्ट किया

.jpg)

.jpg)
















