जाने माने अधिवक्ता अजय सोनी बने अभियोजन अधिकारी*

Breaking Ticker

जाने माने अधिवक्ता अजय सोनी बने अभियोजन अधिकारी*

 *जाने माने अधिवक्ता  अजय सोनी बने  अभियोजन अधिकारी*

*मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद ।मध्यप्रदेश शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग ने झाबुआ जिले के लिए जिला अभियोजन अधिकारी (डीपीओ) के पद पर अधिवक्ता श्री अजय सानी की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। शासन द्वारा 6 जुलाई 2026 को जारी आदेश के अनुसार श्री सानी को नियमित नियुक्ति होने अथवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण होने (जो पहले हो) तक परिवीक्षा पर उच्च श्रेणी विधि अधिकारी के पद पर कार्य करने के साथ जिला मुख्यालय झाबुआ में जिला अभियोजन अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

आदेश में उल्लेख किया गया है कि यह नियुक्ति मध्यप्रदेश सिविल सेवा (भर्ती एवं सेवा की शर्तें) नियमों के तहत की गई है। शासन ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर यह नियुक्ति किसी भी समय बिना कारण बताए निरस्त की जा सकेगी।

*मिल रही बधाई*

उल्लेखनीय हे कि श्री अजय सोनी की इस उपलब्धि ओर शासन के इस आदेश के बाद झाबुआ जिले में अभियोजन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की उम्मीद जताई जा रही है। श्री अजय सानी की नियुक्ति पर अभिभाषक संघ, झाबुआ ,थांदला, ओर पेटलावद के समस्त अधिवक्ता साथियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"