*वरिष्ठ नेता सुखराम मोरी को जिला मंत्री तो पत्रकार जीतू सेन को जिला मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी*

Breaking Ticker

*वरिष्ठ नेता सुखराम मोरी को जिला मंत्री तो पत्रकार जीतू सेन को जिला मीडिया सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी*

 *वरिष्ठ नेता सुखराम मोरी को जिला मंत्री तो पत्रकार जीतू सेन को जिला मीडिया  सह प्रभारी की मिली जिम्मेदारी*

*संगठन में मजबूती के लिये भाजपा  पदाधिकारियों की हुई  नियुक्तिया*

*जिलाध्यक्ष भूरिया की मजबूत टीम, कार्यकर्ताओं में हर्ष ,मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।।भारतीय जनता पार्टी जिला झाबुआ ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारियों के कई महत्वपूर्ण  पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की है। 

*वरिष्ठ पदाधिकारीयो का मिला समर्थन*


यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी रणवीरसिंह रावत तथा जिला प्रभारी राजेन्द्र राठौर की सहमति से जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के द्वारा की गई हैं।


*जिलाध्यक्ष भूरिया की मजबूत टीम*

जिलाध्यक्ष भूरिया द्वारा जारी आदेश (दिनांक 7 जुलाई 2026) के अनुसार

पेटलावद  सारंगी क्षेत्र के लोकप्रिय  कद्दावर नेता ओर पूर्व मंडल अध्यक्ष *श्री सुखराम मोरी* एवं श्री कार्तिक नीमा को भाजपा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। 

वहीं श्री कुणाल पालीवाल को आईटी सेल जिला संयोजक, श्री मनीष त्रिवेदी को आईटी सेल जिला सह-संयोजक, श्री ओमप्रकाश राठौर को जिला मीडिया प्रभारी तथा खवासा  क्षेत्र के जानेमाने  वरिष्ठ पत्रकार ओत भाजपा नेता  *श्री जीतू सेन जी* को जिला सह-मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*मिल रहीं बधाई*


भाजपा संगठन ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की रीति-नीति के अनुरूप कार्य करते हुए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की है। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"