*समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने के लक्ष्य के साथ
रोटरी क्लब ऑफ न्यू पेटलावद के नवीन पदाधिकारियों का पदस्थापना समारोह 12 जुलाई को*
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली संस्था रोटरी क्लब ऑफ न्यू पेटलावद द्वारा रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का पदस्थापना (Installation Ceremony) समारोह 12 जुलाई (रविवार) प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा। यह समारोह खुशबू गार्डन, थांदला रोड, पेटलावद में संपन्न होगा।
*नवीन पदाधिकारी करेंगे पदभार ग्रहण*
समारोह में रोटेरियन डॉ. अल्पित गांधी अध्यक्ष, रोटेरियन इंजीनियर आभास सोलंकी सचिव तथा रोटेरियन मयंक भंडारी कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
*विशिष्ट अतिथियों की रहेगी गरिमामई उपस्थिति*
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन संस्कार कोठारी, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 होंगे।
वहीं डॉ. एम. एल. चोपड़ा (सीएमएचओ, झाबुआ) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण अधिकारी की भूमिका पीडीजी रोटेरियन अनीश मलिक निभाएंगे, जबकि असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन हीरालाल सोलंकी भी विशेष रूप से समारोह में शामिल होंगे।
रोटरी क्लब ऑफ न्यू पेटलावद ने नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं रोटरी परिवार से कार्यक्रम में उपस्थित होकर नवीन नेतृत्व का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।
*
समाजसेवा के नए आयाम स्थापित करने का लक्ष्य*
.
रोटरी क्लब ने विश्वास व्यक्त किया है कि नई कार्यकारिणी सेवा, नेतृत्व एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करते हुए समाजहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगी। वही रोटरी क्लब न्यू की नवीन टीम को नगरवासीयो ओर शुभचिंतकों की ओर से बधाई मिल रही हे।

.jpg)


.jpg)
















