वित्तीय समावेशन शिविर का सफल आयोजन, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया लाभ
मनोज उपाध्याय,राजेश डामर
काकनवानी (थांदला )काकनवानी शाखा द्वारा हरिनगर में ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं वित्तीय जागरूकता से जोड़ने के उद्देश्य से वित्तीय समावेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने भाग लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत 102, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) के तहत 105 तथा अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत 20 नए नामांकन किए गए। वहीं प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत 60 नए बैंक खाते खोले गए।
शिविर में ग्राहकों को बचत की आदत विकसित करने, बैंकिंग सेवाओं से जुड़ने तथा CASA जमा बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया गया। इसके परिणामस्वरूप शाखा में लगभग ₹5 लाख का CASA जमा प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के एक पात्र हितग्राही को ₹2 लाख की बीमा दावा (क्लेम) राशि भी प्रदान की गई। इससे उपस्थित ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व एवं उनके लाभों की विस्तृत जानकारी मिली।
यह शिविर क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर में एफआई टीम से श्री अविनाश, विशाखा मैडम, रविंद्र सिंह चुंडावत एवं श्री राकेश कटारा उपस्थित रहे। सभी ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली। यह आयोजन वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

.jpg)



.jpg)
















