अखिल भारतीय क्षत्रीय सीरवी समाज व आईजी विद्यापीठ ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होगा 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन*

Breaking Ticker

अखिल भारतीय क्षत्रीय सीरवी समाज व आईजी विद्यापीठ ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होगा 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन*

 *अखिल भारतीय क्षत्रीय सीरवी समाज व आईजी विद्यापीठ  ट्रस्ट   के तत्वाधान में  आयोजित होगा   17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। राजगढ़ नगर की पावन घन्य घरा पर आईजी विद्यापीठ हाई सेकेंडरी परिसर में अखिल भारतीय क्षत्रिय सीरवी समाज  का सामूहिक विवाह सम्मेलन।  

आईजी विद्यापीठ राजगढ़ जिला घार ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेमचंद  काग एवं सचिव जगदीश  राठौर शिक्षा समिति के अध्यक्ष बद्रीलाल  चोयल एवं क्षत्रिय सीरवी समाज के समस्त पदाधिकारी एवं भामाशाहों के नेतृत्व में मां आईजी विद्यापीठ राजगढ़ मोहन खेड़ा जिला घार की पावन धरा पर 17 वा सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 फरवरी बसंत पंचमी  2027 को संपन्न होना है। उसके लिए पंजीयन की शुरुआत हो चुकी है वर्तमान में अभी तक पांच जोड़ों का पंजीयन भी हो चुका है ट्रस्ट पदाधिकारी के द्वारा पंजीयन शुल्क वर पक्ष से 11111 एवं वधू पक्ष से 11111 रखा गया है। सामूहिक विवाह समारोह में पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 99260-82305 पर फोन लगाकर वर  वधू का पंजीयन करा सकते हैं। 


आईजी विद्यापीठ राजगढ़ जिला घार ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेमचंद काग ने सभी समाज बंधुओ व हर गांव के चोघरी कोटवाल जमादारी एवं भामाशाहों से आग्रह निवेदन आह्वान किया है कि आने वाले 11 फरवरी बसंत पंचमी वर्ष 2027 को समाज के बघुओ के द्वारा अधिक से अधिक विवाह सम्मेलन के लिए जोड़ों का पंजीयन कराकर सीरवी समाज एवं आईजी विद्यापीठ राजगढ़ जिला घार मैं होने वाले विवाह सम्मेलन को सफल बनाना है।

आईजी विद्यापीठ राजगढ़ जिला घार  ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमचंद काग के द्वारा बताया गया कि हर वर्ष सामूहिक विवाह सम्मेलन अप्रैल माह में किया जाता है अप्रैल माह में गर्मी अत्यधिक मात्रा में होने से विवाह सम्मेलन में आने वाले सभी समाज बंधुओ को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है एवं सम्मेलन में व्यवस्था के लिए भी सेवादारों को भी काफी परेशानियां होती है  इसलिए अखिल भारतीय क्षत्रीय सिरवी समाज एवं आईजी विद्यापीठ राजगढ़ ट्रस्ट के समस्त पदाधिकारी ने विवाह सम्मेलन को अप्रैल माहा के बजाय 11 फरवरी बसंत पंचमी 2027  में  कराने का निर्णय लिया गया है।  ताकि समाज के माता बहनों बुजुर्ग बच्चों  को गर्मी से परेशानियों का सामना ना करना पड़े।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"