*एडीजे ओर निर्वाचन अधिकारी ओपी वोहरा ने सम्पन्न करवाए स्टेट बार काउंसिल के चुनावों में मतदान*
*पेटलावद में हुआ 90 प्रतिशत मतदान*
*प्रदेश की 25 सीटो के लिय 122 उम्मीदवार चुनावी मैदान में*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। न्यायालय में पक्षकारो के हीतो के लिए अधिवक्ता लड़ाई लड़ते हे। ओर अधिवक्ताओं को अपने अधिकारों के लिय भारतीय लोकतंत्र की स्वस्थ परंपरा निर्वाचन प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता हे ।
*स्टेट बार काउंसिल के हो रहे हे चुनाव*
माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर मप्र राज्य अभिभाषक संघ के निर्वाचन हो रहे हे। पिछले कई महीनों से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद आज 12 मई को मप्र राज्य अभिभाषक के निर्वाचन हेतु प्रदेश की समस्त न्यायालयों आज में पंजीकृत अधिवक्ताओं के द्वारा आज मतदान किया ।
*25 सीटो के लिए 122 एडवोकेट चुनावी मैदान में*
पूरे प्रदेश की 25 सीटो के लिए प्रदेश भर से 122 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हे । इसी क्रम में पेटलावद न्यायालय परिसर में भी एडीजे एवं निर्वाचन अधिकारी श्री ओपी वोहरा ने आज पेटलावद में अभिभाषक संघ के 62 पंजीकृत सदस्य अधिवक्ताओं से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।
*90 प्रतिशत हुई वोटिंग*
पेटलावद में राज्य अधिवक्ता संघ के 62 पंजीकृत सदस्य हे जिनमें से 02 का निधन हो चुका है और कुल 50 अधिवक्ताओं ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए वोट डाले इस तरह पेटलावद में कुल 90/ प्रतिशत की वोटिंग हुई।
*एडीजे वोहरा ने सम्पन्न करवाई निर्वाचन प्रक्रिया*
निर्वाचन अधिकारी ओर पेटलावद एडीजे श्री ओपी वोहरा ने माननीय उच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप प्रधान न्यायाधीश झाबुआ श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न करवाया इस अवसर न्यायालयीन स्टॉफ पवन पाटीदार , भरत मुनिया, इंद्रा चौहान, नीलम ऊंईके , भेरूसिंह , छोगालाल पाटीदार का भी पूर्ण सहयोग मिला। व्ही एडवोकेट बलदेवसिंह राठौर, मोहसिन मंसूरी, संजय भायल ओर चेतन राठौर ने मतदाता पेटी के पंचनामा के साक्षी के रूप में अपनी सहभागिता निभाई।

.jpg)


.jpg)
















