विहिप मातृ शक्ति का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

Breaking Ticker

विहिप मातृ शक्ति का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न

 *विहिप मातृ शक्ति का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग हुआ सम्पन्न*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद।विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत जिला झाबुआ के पेटलावद में मातृ शक्ति का एकदिवसीय अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ जहां साध्वी वैष्णवी दीदी ,प्रांत मंत्री एवं मातृ दुर्गा पालक विनोद जी शर्मा ,मातृशक्ति प्रांत संयोजिका आरती अजय जी, विभाग मंत्री सौरभ जी चतुर्वेदी, जिला संयोजित का संगीता देवेश  त्रिवेदी  के द्वारा दीप प्रचलन कर वर्ग का


शुभारंभ किया गया। प्रांत मंत्री विनोद जी शर्मा ने बताया कि किस तरह से हिंदू हित की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद की स्थापना हुई और मातृशक्ति के जागरण की वर्तमान समय में अत्यधिक आवश्यकता है ।प्रांत संयोजिका आरती जी द्वारा मातृशक्ति द्वारा किए जाने वाले कार्य समाज में मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने हेतु सत्संग

,बाल संस्कार केंद्र, सेवा कार्य की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।वर्ग में झाबुआ जिले के आठ में से चार प्रखंड की 75 बहनों ने सहभागिता दी समापन सत्र में पेटलावद si अर्चना जी चौहान द्वारा साइबर क्राइम की जानकारी एवं जागृति पर प्रकाश डाला।


 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"