*आशीष बाविस्कर बने प्रदेश उपाध्यक्ष
*मिल रही बधाई*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।मध्य प्रदेश में आशीष बाविस्कर बने न्यायिक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष
मध्य प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। न्यायिक मानवाधिकार परिषद द्वारा आशीष बाविस्कर को प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. श्याम पांडे एवं राष्ट्रीय सचिव शोभित कश्यप के मार्गदर्शन में की गई एवं प्रदेश महासचिव घनश्याम जी पवार द्वारा पदोन्नति पत्र प्रदान किया गया।
आशीष बाविस्कर लंबे समय से संगठन के प्रति सक्रिय रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन करते आए हैं। उनकी कार्यशैली, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि आशीष बाविस्कर के नेतृत्व में न्याय, मानवाधिकार और समाज सेवा के क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का परिणाम है, बल्कि समाज के प्रति उनके निरंतर समर्पण का भी प्रमाण है।
इस अवसर पर उनके मित्रों, तुलसीराम जी राठौड़, महेश जी भंडारी, शरद जी दवे, ममता जी गुजराती, अधिवक्ता वागेश सामवेदी, मीडिया प्रभारी लकी लच्छेटा एवं मंजुला भाटोदरा, खुशी चनोदिया, वंशराज सिंह पंवार तथा समस्त मानवाधिकार परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उल्लेखनीय है कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज सेवा और मानवाधिकारों के संरक्षण का एक मजबूत संकल्प है।”

.jpg)

.jpg)
















