*पूज्य गच्छाधीपति आचार्य भगवंत श्री नित्यसेन सूरीजी का हुआ झाबुआ नगर में मंगल प्रवेश*
*मानव जीवन पानी के बुलबुले के समान है - पूज्य गुरुदेव श्री*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद ।स्थानीय जैन तीर्थ श्री ऋषभदेव बावन जिनालय पर पुण्य सम्राट के पट्टधर सौधर्म बृहतपागच्छाधिपति परम पूज्य आचार्य देवेश श्रीमद् विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी म.सा. आदि श्रमण श्रमणी वृंद का आज राणापुर की ओर से विहार कर झाबुआ नगर में सादगीपूर्ण मंगल प्रवेश हुआ*
श्री संघ के रिंकु रुनवाल ने बताया कि पूज्य आचार्य भगवंत राणापुर नगर में श्री आदिनाथ जिनालय की प्रतिष्ठा एवं बड़ी दीक्षा सम्पन्न कर रविवार को राणापुर से शाम को विहार कर के ढ़ेकल स्कूल पर रात्रि विश्राम किया आज सोमवार को प्रातः 7 बजे श्री चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन नसिया जी (राणापुर रोड) से सादगीपूर्वक झाबुआ नगर में मंगल प्रवेश किया इस अवसर पर श्री संघ एवं परिषद परिवार के बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे , भगवान महावीर स्वामी एवं पुण्य सम्राट के जयकारों के साथ राजवाड़ा लक्ष्मीबाई मार्ग होते हुए बावन जिनालय पर पधारे। श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता एवं परिषद अध्यक्ष राकेश मेहता व समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने श्री फल - अक्षत से गहुली कर पूज्य आचार्य श्री की अगवानी की। पूज्य गुरुदेव ने बावन जिनालय के दर्शन वंदन कर सामूहिक चैत्यवंदन की विधि करवाई।
महती धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य मुनि श्री विद्वतरत्न विजय जी महाराज साहेब ने कहा कि यह मानव जीवन क्षणभंगुर है, पानी के बुलबुले के समान है अतः जीवन रहते हुए दया धर्म एवं परोपकार के कार्य कर ले तभी यह मानव जीवन सफल हो सकता है।
पूज्य मुनिराज श्री संयमरत्न विजय जी महाराज साहेब ने कहा कि आज ही के दिन वैशाख सुदी ग्यारस को भगवान महावीर स्वामी ने केवल ज्ञान के पश्चात देशना देकर साधु ,साध्वी, श्रावक श्राविका रूपी चतुर्विद् संघ की स्थापना कर जगत के जीवो को मोक्ष का मार्ग बताया ।
*श्री संजय कांठी मुकुट मणि समान थे*
पूज्य गुरुदेव ने श्री संजय कांठी को भावांजलि देते हुए कहा कि वे इस झाबुआ नगर के ही नहीं बल्कि पूरे जिले में परोपकार एवं सामाजिक कार्यों में अग्रणी थे, वे समाज में मुकुट मणि के समान थे उनका अकस्मात जाना जैन समाज ही नहीं अपितु पूरे झाबुआ जिले की अपूर्णीय क्षती है समाज जनों ने 3- 3 नवकार का जाप कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
*मंगलवार को होगा कल्याणपुरा में मंगल प्रवेश*
पूज्य गुरुदेव श्री नित्यसेन सुरीश्वर जी आदि ठाणा का मंगलवार को प्रातः 5 बजे श्री ऋषभदेव बावन जिनालय झाबुआ से विहार करके कल्याणपुरा प्रातः 7.30 बजे मंगल प्रवेश होगा।

.jpg)

.jpg)
















