परशुराम मार्ग पर फरसा स्थापित कर ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती*

Breaking Ticker

परशुराम मार्ग पर फरसा स्थापित कर ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती*

 *परशुराम मार्ग पर फरसा स्थापित कर  ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई  परशुराम जयंती*

,जय जय श्री परशुराम जी के जयकारे से गूंज उठा नगर, 

(मनोज पुरोहित)

​पेटलावद। भगवान विष्णु के छठे अवतार, अदम्य साहस और ज्ञान के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी का प्रकटोत्सव पेटलावद में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज की एकजुटता और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।

*​केसरिया ध्वज और जयघोष से गुंजायमान हुआ नगर*


​उत्सव का शुभारंभ प्रातः काल शंकर मंदिर प्रांगण से हुआ, जहाँ से विशाल चल समारोह प्रारंभ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे समाज के सत्यनारायण पप्पू पाठक एवं निलेश दवे बेकलदा केसरिया ध्वज थामे घोड़ों पर सवार होकर चल रहे थे। भगवान परशुराम की आदमकद आकर्षक प्रतिमा और भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पूरी यात्रा के दौरान जय-जय परशुराम और ब्राह्मण एकता जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से नगर की गलियां गूंज उठीं। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुरुद्वारा परिसर स्थित श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम पहुंची, जहाँ विधि-विधान से भगवान का महा-अभिषेक संपन्न हुआ।

*​परशुराम मार्ग पर फरसा स्थापित*

              गौरव का प्रतीक


इस वर्ष का जन्मोत्सव ऐतिहासिक रहा, क्योंकि साईं मंदिर तिराहे से नगर परिषद मार्ग (परशुराम मार्ग) पर भगवान परशुराम के प्रतीक फरसा की स्थापना की गई। नगर परिषद पेटलावद के सौजन्य से स्थापित इस फरसे का समाजजनों ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया। पंडित आशु शुक्ला, नरेश नारायण शुक्ला, वेंकट त्रिवेदी, प्रफुल्ल शुक्ला सहित विद्वान ब्राह्मणों ने पूजा अर्चना संपन्न कराई।

​भजनाश्रम में आयोजित सभा में वक्ताओं ने समाज की वर्तमान दिशा और दशा पर सारगर्भित विचार रखे। जिसमे समाज के अध्यक्ष मनोज जानी ने कहा ब्राह्मण शास्त्र और शस्त्र दोनों का ज्ञाता है। हम ज्ञान देने के लिए शास्त्र का उपयोग करते हैं, लेकिन यदि समाज विरोधी या आतंकी गतिविधियां बढ़ती हैं, तो भगवान परशुराम के फरसे की तरह शस्त्र उठाना भी हमारी परंपरा का हिस्सा है। सामूहिक यज्ञोपवीत की सफलता और मार्ग पर फरसा स्थापना हमारे गौरव को बढ़ाती है।


विनोद पुरोहित वरिष्ठ अभिभाषक ने कहा हमें अपनी भावी पीढ़ी को केवल आधुनिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि शास्त्रों का संस्कारित ज्ञान भी देना होगा। वर्तमान में लव जिहाद जैसी साजिशों के प्रति बच्चों और बालिकाओं को सचेत करना समय की मांग है, ताकि हमारी संस्कृति सुरक्षित रहे।


वरिष्ठ भाजपा नेता 

​हेमंत भट्ट ने कहा आज पेटलावद का ब्राह्मण समाज जिस सक्रियता से कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है। हमें अपने सेवा कार्यों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज का नाम प्रदेश और देश स्तर पर रोशन करना है।

​परियोजना अधिकारी, महिला बाल विकास अजय तिवारी ने कहा वर्तमान दौर में महिलाओं और बालिकाओं का जागरूक होना अनिवार्य है। शिक्षित और सजग नारी ही एक सशक्त समाज की नींव रखती है। समाज की एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।

महिला मंडल अध्यक्ष संगीता त्रिवेदी ने कहा समाज के हर छोटे-बड़े आयोजन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। हम कंधे से कंधा मिलाकर अपनी परंपराओं को जीवित रखने का संकल्प लेते हैं।


युवा मंडल अध्यक्ष ​अंशुल व्यास  ने कहा जब मन में संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। फरसा स्थापना इसी संकल्प की सिद्धि है। युवा वर्ग अपनी ऊर्जा को समाज के रचनात्मक कार्यों में लगाएं।

कन्या मंडल अध्यक्ष 

​उत्तरा उपाध्याय ने कहा आज का दिन हमें अपनी शक्ति को पहचानने का अवसर देता है। हमें गर्व होना चाहिए कि हम उस परंपरा के वाहक हैं जिसने समाज को हमेशा सही मार्ग दिखाया है।

पूर्व कोषाध्यक्ष ​जीवन भट्ट ने कहा समाज निरंतर प्रगति पथ पर है। संगठन को मजबूत करने के लिए हम सभी को समय और अर्थ दोनों का दान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए, तभी स्थायी प्रकल्प पूरे होंगे।

समाज के उपाध्यक्ष वीरेंद्र भट्ट ने समाज की आगामी गतिविधियों ओर योजनाओं पर विस्तार से बात रखी।

​वैष्णवी भट्ट कथा प्रवक्ता ने कहा ब्राह्मण कुल में जन्म लेना पूर्व जन्मों के पुण्यों का फल है। हम उस सौभाग्यशाली पीढ़ी के साक्षी हैं जो समाज को संगठित और संस्कारित होते देख रही है।

​कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित अरविंद भट्ट, प्रफुल्ल शुक्ला, निलेश दवे, अशोक रामावत एवं प्रमोद कौशिक ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। सभा में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों और वरिष्ठों के सम्मान समारोह को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन यश रामावत ने किया। आभार निलेश भट्ट ने माना। आय व्यय से सबधित जानकारी कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी ने दी।

अंत में महाआरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

​शोभायात्रा का स्वागत पुराना बस स्टैंड पर नगर परिषद द्वारा, जवाहर मार्ग पर जानी परिवार द्वारा तथा झंडा बाजार व सुभाष मार्ग पर भट्ट एवं दवे परिवारों द्वारा पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"