*ब्राह्मण समाज थांदला ने धूमधाम से मनाई श्री परशुरामजी जयंती*

Breaking Ticker

*ब्राह्मण समाज थांदला ने धूमधाम से मनाई श्री परशुरामजी जयंती*

 *ब्राह्मण समाज थांदला ने धूमधाम से मनाई श्री परशुरामजी जयंती*

, ,  जय जय श्री परशुराम से गूंज उठा नगर,,  

(मनोज उपाध्याय,राजेश डामर)

थांदला। राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव नगर मे धुमधाम से मनाया गया। सर्व ब्राहमण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा हनुमान अष्ट मंदिर बावडी से प्रारंभ होकर पीपली चौराहा, आजाद चौक मठवाला चौराहा सब्जी बाजार होती हुई पुनः बावडी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा का विभिन्न चौराहो पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बंटी डामर व मोहन गवली मित्र मण्डल ने भीषण गर्मी के चलते यात्रा मार्ग पर शीतल पेयजल की


व्यवस्था की गई। शोभायात्रा मे युवा वर्ग ने जय जय परशुराम का जयघोष वही महिला मण्डल ने गरबा रास व घुमर किया। शोभायात्रा के बावडी मंदिर पहुंचने पर हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात भगवान परशुराम की महाआरती की गई तत्पश्चात सामाजिक भोज का आयोजन हुआ। आयोजन समिति के विजय जोशी, प्रदीप त्रिपाठी, राजु भटट, अक्षय भटट, सुशील शर्मा , मनोज उपाध्याय ने सम्पूर्ण समाज का आभार व्यक्त किया। नगर के वाग्वार ब्राहमण समाज की शोभायात्रा पटटाभिराम मंदिर से प्रांरभ होकर परशुराम वाटिका पहुंची जहाँ पर भगवान परशुराम का पूजन अर्चन अभिषेक कर महाआरती की गई।





 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"