डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने नवरात्रि के शुभारंभ पर किया फलाहारी खिचड़ी का वितरण*

Breaking Ticker

डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद ने नवरात्रि के शुभारंभ पर किया फलाहारी खिचड़ी का वितरण*

 *डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद  ने नवरात्रि  के शुभारंभ पर किया फलाहारी खिचड़ी का वितरण*

*नववर्ष के शुभारंभ पर निकली प्रभातफेरी का स्वागत कर किया स्वल्पाहार का वितरण*



(मनोज पुरोहित)


पेटलावद।  गरीबों ,असहायों ओर निसहाय लोगो की सेवा का संकल्प लेकर देश के सुप्रसिद्व डॉ दादूजी महाराज संस्थान के द्वारा निरन्तर  जनसेवा के कार्यो को आगे बढ़ाया जा रहा है ।

इसी क्रम मे गुरुदेव  डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व ओर मार्गदर्शन में  स्थानीय गुरुभक्तों के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान  पेटलावद के बैनर तले प्रत्येक अमावस्या पर अन्नदान का आयोजन किया जा रहा हे,। 



*नववर्ष  पर निकली प्रभात फेरी में किया स्वल्पाहार का वितरण*


इसी क्रम में  19 मार्च  गुरूवार कौ चैत्र शुक्ल मास की नवरात्रि एकम जिसे की हिन्दू मान्यता अनुसार नववर्ष  की शुरुआत माना जाता हे । इस शुभ अवसर  पर  गुरु भक्त  एवं दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के सदस्यों द्वारा सर्व हिन्दू समाज के द्वारा सुबह  निकाली गई  प्रभात फेरी का स्वागत करते हुए  स्वलापहार एवं चाय आदि का वितरण किया।




*चैत्र नवरात्रि के शुभारंभ में किया फलाहारी  खिचड़ी प्रसादि का वितरण*


 बदनावर जिला धार के सक्रिय सदस्य श्री बी एल यादव सचिव मंडी बोर्ड बदनावर  निवासी बड़नगर  ने लाभार्थी बनकर  स्थानीय  श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर एवं मलिन बस्ती में फलाहारी  खिचड़ी  प्रसादि  का वितरण करवाया  ।


*इनकी रही सराहनीय भूमिका ओर सहयोग*


आयोजन के शुभारंभ में सर्वप्रथम स्थानीय श्री भूतेश्वर  महादेव मन्दिर पर संस्थान के सदस्यों श्री अशोक वर्मा,, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद सुरेन्द्र भंडारी, सुभाषचंद्र वर्मा, मनोज पुरोहित,  भारतीय पत्रकार संघ के जिल अध्यक्ष हरीश राठौर, गोपाल  (गोकुल) पवार,खुशाल हिहोर ,दीपक राठौर, पीयूष राठौड़, सुमन सोलंकी, अभिषेक वर्मा,  मोहनलाल  गुर्जर,अर्जुन ठाकुर  सहित आसपास के रहवासियों का भरपूर सहयोग मिला ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"