*मेवानगर पेटलावद में उमड़ा आस्था का सैलाब: पूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों का लगा तांता*

Breaking Ticker

*मेवानगर पेटलावद में उमड़ा आस्था का सैलाब: पूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों का लगा तांता*

 *मेवानगर पेटलावद में उमड़ा आस्था का सैलाब: पूर्णिमा महोत्सव पर भक्तों का लगा तांता*

*मन्नतधारियों ने भेंट किए छत्र और त्रिशूल, महाआरती के साथ संपन्न हुआ आयोजन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद | श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर के तत्वावधान में मंगलवार को पूर्णिमा महोत्सव अपार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई। अलसुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा।

*महाआरती में उमड़ा जनसैलाब*


प्रति माह की पूर्णिमा की भांति इस बार भी श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के परम उपासक श्री सुमित जी पीपाड़ा की आज्ञानुसार 3 मार्च को विशेष आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः काल में भगवान श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ, श्री नाकोड़ा भैरव देव, श्री नाकोड़ा काला भैरव देव एवं श्री अच्छुपता देवी जी की भव्य महाआरती के साथ हुआ।

*मन्नतधारियों ने चढ़ाया चढ़ावा*


श्रद्धालुओं में आरती के लाभ लेने हेतु भारी उत्साह देखा गया। लाभार्थियों ने बढ़-चढ़कर बोलियां लगाईं और आरती का पुण्य लाभ अर्जित किया। कई मन्नतधारियों ने अपनी मनोकामना पूरी होने पर दरबार में मनोरम पुष्प मालाएं

,56 प्रकार के नैवेद्य (छप्पन भोग),लड्डू और विशेष प्रसाद,चांदी के छत्र, डमरू और त्रिशूल अर्पित कर गादीपति सुमित जी पीपाड़ा से आशीर्वाद लिया। आयोजन में स्वामिवात्सल्य का लाभ शेलेष चौहान पेटलावद,हिमांशु-राजेश वारेचा लिमड़ी ने लिया वही दरबार साज सज्जा का लाभ ललित पटवा पेटलावद ने लिया। 

*ट्रस्ट व पेटलावद कार्यकारिणी ने संभाली व्यवस्थाएं*

पूरे आयोजन के दौरान दरबार में ट्रस्ट व पेटलावद कार्यकारिणी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि दर्शनार्थियों को सुगमता रहे। आरती के चढ़ावे ट्रस्टी मनीष कुमट झकनावदा द्वारा बोले गए । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ट्रस्ट के ट्रस्टी जयेश मोदी,सौरभ खेमेसरा मेघनगर, ट्रस्टी पदम मेहता पेटलावद सहित 

पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी जनता उपस्थित रही। महोत्सव के अंत में सभी भक्तों के लिए स्वामिवात्सल का आयोजन किया गया । आयोजन में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, एमपी बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"