थांदला में देर रात जुआ पर पुलिस का बड़ा छापा, 6 आरोपी गिरफ्तार — जुबा सामग्री व नगद राशि सहित कुल लाखों रुपए से ज्यादा का रासुका किया जप्त
झाबुआ डेस्क
झाबुआ जिले में अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशन एवं एसडीओपी राजेश सहूलिया के मार्गदर्शन में थाना थांदला प्रभारी अशोक कनेश द्वारा 25 मार्च की देर रात ग्राम सूतरेटी रोड पर कृषि फार्म पर दबिश देकर जुए के एक बड़े मामले का खुलासा किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई में मौके से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनका विवरण इस प्रकार है —
तेजमल पिता फकीरचंद राठौर, उम्र 45 वर्ष, निवासी जवाहर मार्ग, थांदला
मुकेश पिता धनराज राठौड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी शांति नगर, थांदला
संदीप पिता जगदीश राठौर, उम्र 36 वर्ष, निवासी शांति नगर, थांदला
हितेश पिता जानकी लाल राठौर, उम्र 30 वर्ष, निवासी आजाद चौक, थांदला
देवेंद्र पिता मोहनलाल राठौड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी थांदला
प्रदीप पिता चंपालाल बोरा, उम्र 55 वर्ष, निवासी कुमार मोहल्ला, थांदला
मौके से पुलिस ने कुल ₹39,820 नगद, 6 मोटरसाइकिल, 6 मोबाइल फोन एवं ताश की 6 गड्डियां जब्त की हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹4,30,000(चार लाख तीस हजार) आंकी गई है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार इस जुआ फड़ में एक तथाकथित “सफेद कॉलर” व्यक्ति की भी मौजूदगी बताई जा रही है, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गया। नगर में कुल 7 जुआरियों की चर्चा भी जोर पकड़ रही है।
पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

.jpg)

.jpg)
















