मामला- टीईटी की अनिवार्यता को वापस लेने का दिल्ली पहुंचकर संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन सौंपे

Breaking Ticker

मामला- टीईटी की अनिवार्यता को वापस लेने का दिल्ली पहुंचकर संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन सौंपे

 मामला- टीईटी की अनिवार्यता को वापस लेने का

दिल्ली पहुंचकर संसद भवन में कई मंत्रियों और सांसदों को ज्ञापन सौंपे 





राजेश डामर मनोज उपाध्याय

बड़वानी। जिले सहित प्रदेश के शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से राहत दिलाने के लिए मप्र ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिल्ली में राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में संसद भवन पहुंचकर  मंत्रियों और सांसदों के समक्ष टीईटी की अनिवार्यता से सेवारत शिक्षकों के सामने उपजे गंभीर मानवीय संकट से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपे। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारी सर्वोच्च न्यायालय में केस लगाने के लिए भी दिल्ली पहुंचे हैं।


संगठन के प्रदेश सचिव हेमेंद्र मालवीय (बड़वानी) एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी इरफान मंसूरी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने टीईटी अनिवार्यता को वापस लेने तथा इस मामले में प्रदेश के प्रभावित शिक्षकों की स्थिति अन्य राज्यों से भिन्न होने को लेकर विस्तार से बात रखते हुए कई सांसदों के मुलाकात की। उन्हें इस मामले में ज्ञापन सौंपकर भी अवगत कराया गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के कोलकाता में होने से प्रतिनिधिमंडल उनसे नहीं मिल पाया। ऐसे में श्री प्रधान से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य बुधवार को मुलाकात करेंगे। साथ ही ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों के हित में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका  भी दाखिल कराई जाएगी। इसको लेकर एसोसिएशन पूरी तैयारी के साथ दिल्ली पहुंचा है।


इन्हें सौंपे गए ज्ञापन 



दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के नहीं होने से उनके कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों ने

कानून विशेषज्ञ, अधिवक्ता एवं राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा सांसद उज्ज्वल निकम ,पूर्व महाधिवक्ता एवं राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा एवं मध्य प्रदेश के माननीय सांसद सर्वश्री सुमेर सिंह सोलंकी (सांसद, राज्यसभा), दर्शन सिंह चौधरी (सांसद, होशंगाबाद), महेंद्र सिंह सोलंकी (सांसद, देवास),

 शंकर लालवानी (सांसद, इंदौर), हिमाद्री सिंह (सांसद, शहडोल),

 आशीष दुबे (सांसद, जबलपुर),

 अनिल फिरोजिया (सांसद, उज्जैन),

 केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक (सांसद, टीकमगढ़),

 फग्गन सिंह कुलस्ते (सांसद, मंडला), अशोक सिंह (सांसद, राज्यसभा) सहित अन्य राज्यों के सांसद सर्वश्री  अरुण गोविल, रामगोपाल यादव,

पी.टी. उषा, जयराम रमेश, अमरपाल सिंह मौर्य

आदि को ज्ञापन सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के

प्रदेश अध्यक्ष  डी.के. सिंगौर,

प्रदेश महासचिव  सुरेश यादव, हेमेन्द्र मालवीय, कसर सिंह सोलंकी,

उमेश यादव,

उमेश राठौर,

शैलेन्द्र जाधव, 

निलेश भावसार,

राजेश जोशी,

आशीष भावसार,

रवि त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। प्रदेश अध्यक्ष डीके सिंगौर ने कहा कि 

राज्य सभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी का हृदय से आभार कि आज उन्होंने संसद में सांसदों से मुलाकात की झड़ी लगा दी। टीईटी की पीड़ा  सांसदों के सामने रखने में मदद की।




 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"