तुम रक्षक काहू को डरना श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता 18 मार्च को

Breaking Ticker

तुम रक्षक काहू को डरना श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता 18 मार्च को

 *तुम रक्षक काहू को डरना श्री बजरंग रामायण मंडल के तत्वाधान में अंतरराज्यीय पंचम सुंदरकांड प्रतियोगिता  18 मार्च को*

*सुंदरकांड मंडलों को दे रहे न्योता ,नवरात्रि की पूर्व संध्या को सुमधुर भजनों की अमृत वर्षा  के साथ लगेगी आकर्षक पुरस्कारों की झड़ी,होने जा रहा भव्य आयोजन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद ।सन 1960 के दशक से संचालित श्री बजरंग रामायण मंडल द्वारा मंडल के सदस्य स्वर्गीय मंगल भट्ट की स्मृति में एवं हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर  दिनांक 18 मार्च 2026 बुधवार को नगर के बामनिया  रोड पर स्थित प्रसिद्ध सुंदर मैरिज गार्डन  शाम से  अंतरराज्यीय सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।, लगभग 6 दशकों से भी पुराने इस मंडल द्वारा पूर्व में भी 4 बार ऐसी प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है,, इस वर्ष यह पांचवीं सुंदरकांड प्रतियोगिता आयोजित होना है,, जिसमें प्रतिभागी के रूप में सुखसर गुजरात, सुठालिया ब्यावरा, बिजयनगर (अजमेर) राजस्थान, बरमंडल (प्रतापगढ़) राजस्थान, अलीराजपुर एवं धामनोद निमाड़ के सुंदरकांड मंडल भाग लेंगे,,, सभी मंडल 10 दोहों का गायन करेंगे!


*होंगे आकर्षक पुरस्कार*

 जिनका श्रवण कर निर्णायक द्वारा क्रमशः स्थान व पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे,,, प्रथम स्थान प्राप्त मंडल को 22222 स्व. मीठालाल नंदलाल अग्रवाल की स्मृति में,, द्वितीय पुरस्कार 15555 स्व.मोहनलाल चोयल रूपगढ़ की स्मृति में,, तृतीय पुरस्कार 11111 स्व.डॉ.देवेंद्र प्रसाद जी भट्ट की स्मृति में, चतुर्थ पुरस्कार 7777 स्व.रघुवीरसिंह जी गौड़ की स्मृति में,, पांचवां पुरस्कार 6666 स्व. पुरुषोत्तम जी सामवेदी की स्मृति में,, एवं अंतिम स्थान प्राप्त छठवां पुरस्कार 5555 स्व. विजय कुमार देवड़ा की स्मृति में प्रदान किए जायेंगे ।

अतिथि एवं निर्णायक के रूप में ग्वालियर के प्रसिद्ध लेखक एवं सुंदरकांड वक्ता श्री अंकित जी शर्मा उपस्थित रहेंगे,,, आप प्रतियोगिता पूर्व गणेश वंदना और हनुमान चालीसा भी करेंगे,।

*सुन्दर कांड मंडलो को दे रहे निमंत्रण*

आयोजक  मंडल के सदस्यों द्वारा दिनांक 5 मार्च गुरुवार को प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन किया था। उसके बाद लगातार नगर ओर आसपास के सुप्रसिद्ध सुंदरकांड मंडलों को उक्त प्रतियोगिता में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने के लिए समस्त सुंदरकांड मंडलों को आमंत्रित  किया जा रहा हे । वही मंडल के समस्त सदस्यों ने क्षेत्र की धर्म प्रेमी जनता से भी

 इस प्रभु भक्ति में पधारने हेतु निवेदन किया गया है ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"