गुरु वचनों से जीवन का सृजन ही आचार्य श्री को सच्ची श्रद्धांजलि*

Breaking Ticker

गुरु वचनों से जीवन का सृजन ही आचार्य श्री को सच्ची श्रद्धांजलि*

 *गुरु वचनों से जीवन का सृजन ही आचार्य श्री को सच्ची श्रद्धांजलि*

 *पेटलावद में श्रद्धापूर्वक मनाई गई 14वीं पुण्यतिथि*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। अध्यात्म योगी आचार्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब की 14वीं पुण्यतिथि श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ पेटलावद के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अशोक मेहता, उपाध्यक्ष कांतिलाल झाड़मता, सचिव पारसमल सोलंकी और कोषाध्यक्ष संजय भंडारी की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक और सेवाभावी कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। गुरुदेव के सम्मान में श्रावक-श्राविकाओं ने दो-दो सामायिक की विशेष साधना की, जिसमें सामूहिक रूप से गुरु गुणगान, नवकार मंत्र के जाप और उमेश चालीसा का पाठ कर वातावरण को धर्ममय बना दिया।


गुणानुवाद सभा के दौरान संघ सचिव पारसमल सोलंकी ने गुरुदेव के उपदेशों को स्मरण करते हुए कहा कि धर्म केवल क्रिया तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसे आत्मा में उतारना अनिवार्य है। उन्होंने जोर दिया कि मलिन प्रवृत्तियों का परित्याग कर सुवृत्ति की ओर बढ़ना ही कर्मों के क्षय का मार्ग है और गुरु के वचनों को आत्मसात कर जीवन का सृजन करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर संघ संवाददाता जितेंद्र मेहता ने गुरुदेव को 'वर्तमान का वर्धमान' और 'आत्मा का उद्धारक' बताते हुए उन्हें चमत्कारी संत के रूप में याद किया। स्वाध्यायी सोहनलाल चाणोदिया ने आचार्य श्री के साहित्य को सदियों तक समाज का मार्गदर्शन करने वाला ज्ञान का प्रकाश स्तंभ बताया।


भक्ति और सेवा के इस संगम में रोहित कटकानी, जितेंद्र कटकानी और  वंदना सोलंकी सहित कई वक्ताओं ने स्वरचित रचनाओं और स्तवन के माध्यम से अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। खुशबू कटकानी, कुमारी


हितेषी मेहता, रेनी सोलंकी, पूजा सोलंकी, शुभम सोलंकी और पदम मेहता ने भी भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन राजेंद्र कटकानी ने किया। सेवा कार्यों की कड़ी में रामपुरिया बामनिया स्थित मारुति गौशाला तथा चोयल हॉस्पिटल में मरीजों की सेवा की गई। साथ ही, अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन द्वारा आवश्यक सूत्र पर आधारित ओपन बुक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 26 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिला मंडल अध्यक्ष  आशा भंडारी और बहू मंडल अध्यक्ष  संगीता मेहता ने भी अपने सदस्यों के साथ गौ-सेवा कर गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट की।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"