*पेटलावद में सेवा का महाकुंभ लायंस क्लब और टैपिट्स टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के सहयोग से 20 लाख के सेवा कार्यों का केबिनेट मंत्री ने किंया लोकार्पण*
*बच्चो के लिये वेंटिलेटर मशीन ,फर्नीचर,मुक्तिरथ वाटर कूलर के साथ लाखो रुपये की सामग्री जनसेवा मे भेटकर*लायंस क्लब सेंट्रल ने लिखी सेवा की नई इबारत*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।वनवासी अंचल में सेवा की एक नई इबारत लिखते हुए लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल द्वारा विशाल सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मप्र शासन की कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, विशेष अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल, समाजसेवी विजय हालन, दिलीप भंडारी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में टैपिट्स टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर व विजय हालन बामनिया के सौजन्य से लगभग 20 लाख की सामग्री विभिन्न शासकीय संस्थानों को भेंट की गई।
शासन और प्रशासन स्तर पर मिलेगा पूर्ण सहयोग: निर्मला भूरिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निर्मला भूरिया ने कहा, लायंस क्लब व टैपिट्स टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड जैसी सामाजिक संस्थाएं इस वनवासी अंचल में सेवा कार्य में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं, जो न केवल इस क्षेत्र बल्कि पूरे प्रदेश के लिए मिसाल है। इस पुनीत कार्य में सहभागी बनना मेरा सौभाग्य है। मैं प्रयास करूंगी कि अपनी और शासन की तरफ से लायंस क्लब को सेवा कार्यों में अधिकतम सहयोग प्रदान करूं। सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा राजनीति सेवा का अवसर देने का आदर्श मंच है। मैं भाग्यशाली हूं कि झाबुआ जिले की सबसे अग्रणी है विधानसभा क्षेत्र पेटलावद का नेतृत्व करने का अवसर आप लोगो के आशीर्वाद से मिला है। लायंस क्लब जैसे पूरे मध्य प्रदेश में अग्रणी है वैसे ही पेटलावद क्षेत्र अग्रणी बना हुआ है। मैं चाहती हूं कि जैसे लायंस क्लब विभिन्न गतिविधियों में प्रथम द्वितीय तृतीय बना रहता है। वैसे ही पेटलावद क्षेत्र सदैव अग्रणीय बना रहे।
लायंस क्लब की ने जो रोटी सेवा केंद्र की मांग की उस पर मंत्री भूरिया ने कहा पेटलावद में ऐसी भोजनशाला सिविल अस्पताल परिसर में बनाना चाहती हूं जो एक मॉडल के रूप में प्रदेश भर में जानी जाए। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि इसके लिए जहां से भी जो भी मदद करना होगी करूंगी। मुझे भंडारी परिवार व हालन परिवार का सम्मान करते हुए बहुत गर्व हो रहा है। मेरे क्षेत्र में आप जैसे दान दाता हैं मुझे इस पर गर्व है।
*पेटलावद क्लब हमेशा से अग्रणी: डिस्ट्रिक्ट गवर्नर खंडेलवाल*
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने गौरव व्यक्त करते हुए कहा, जब भी डिस्ट्रिक्ट में श्रेष्ठ कार्य की बात होती है, तो पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर पेटलावद का ही नाम आता है। लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल हमेशा से स्थाई प्रोजेक्ट्स में अग्रणी रहा है। आपने मंत्री भूरिया को अवगत करवाया की विभाग की मंशानुरूप गुड टच बेड टच की कार्यशाला व सेमीनार समय-समय पर डिस्ट्रिक्ट आयोजित करता रहता है।
रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे ने कहा कि वास्तविक सेवा ग्रामीण क्षेत्रों में पेटलावद जैसे क्लब ही कर रहे हैं। विजय बाबू हालन ने कहा लायंस का जो धेय्य वाक्य है वी सर्व उस कार्य में क्लब लगा हुआ है और हमें माध्यम बनाया उसके लिए हम क्लब के आभारी हैं।
समाजसेवी दिलीप कुमार भंडारी ने कहा नगर को माता-पिता की स्मृति में भंडारी परिवार ने यह सेवारथ प्रदान किया है इसका उद्देश्य जरूरतमंद को लाभ पहुंचाना है। गरीब परिवारों के लिए यह सेवा निः शुल्क होगी।
नप अध्यक्ष ललिता योगेश गामड़, समाजसेवी अशोक भंडारी, दिलीप भंडारी, झोन चेयरमेन निलेश पालीवाल, अध्यक्ष गजेंद्र काग, सचिव विकास चौहान, प्रबोध मोदी ने भी सबोधित किया।
*टेपिट्स की बड़ी पहल: अब पेटलावद में भी बच्चों को मिलेगा वेंटिलेटर*
टैपिट्स टेक्नोलॉजिस प्राइवेट लिमिटेड, इंदौर के प्रोपराइटर प्रत्यूष हालन ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य जरूरतमंदों को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना और चिकित्सा-शिक्षा क्षेत्र में कमियों को दूर करना है। इसी कड़ी में सिविल हॉस्पिटल पेटलावद को 7.40 लाख की लागत का बेबी वेंटिलेटर और 2 लाख की सीटीजी मशीन भेंट की गई। बीएमओ डॉ. एमएल चोपड़ा, डॉ जीएस चौयल व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश सोराडा ने बताया कि अब गंभीर बच्चों को बड़े शहरों की ओर नहीं ले जाना पड़ेगा।
*भंडारी परिवार ने नगर को दी 'मुक्ति रथ' की सौगात*
समाजसेवी दिलीप कुमार भंडारी एवं भंडारी परिवार ने अपने माता-पिता स्व. झमकलाल जी व स्व. कमलाबाई भंडारी की स्मृति में 5 लाख की लागत का सुसज्जित 'मुक्ति रथ' नगर को भेंट किया।
मुक्ति रथ की सेवा पेटलावद शहर में लायंस क्लब पेटलावद सेंट्रल व मुक्ति धाम सेवा समिति मिलकर संचालित करेगा। पिछले लंबे अरसे से पेटलावद में मुक्ति रथ की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उस आवश्यकता की पूर्ति भंडारी परिवार ने की। इस अवसर पर भंडारी परिवार के अशोक भंडारी, दिलीप भंडारी, विनोद भंडारी, तिलका देवी भंडारी, संगीता भंडारी मौजूद रहे।
*एक नज़र में प्रमुख सेवा कार्य*
(20 लाख की सौगातें):
कन्या शाला पेटलावद:
100 बच्चों हेतु फर्नीचर के 50 सेट व वाटर कूलर कुल लागत 2 लाख।
*सेवा भारती प्रकल्प*
40 बच्चों के विश्राम हेतु 20 डबल डेकर पलंग व वाटर कूलर कुल लागत 3 लाख।
ठंडा पेयजल हेतु 5 वाटर कूलर: टेपिट्स प्रालि की ओर से तहसील कार्यालय, शासकीय कन्या शाला पेटलावद, सेवा भारती प्रकल्प बड़ा घोसलिया में तथा डे-केयर सेंटर के सामने बगीचा में स्व. महेशचंद्र जानी की स्मृति, एक धार्मिक मंदिर पर स्व. मुकेश भंडारी की स्मृति एवं अन्य स्थानों पर ठंडे पानी के लिए वाटर कूलर भेट किए गए। वही शासकीय स्कूल बनी में वाटर फिल्टर भेंट किया।
*हुआ सम्मानपूर्वक अभिनंदन*
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी विजय बाबू हालन और दिलीप भंडारी का अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया। 'लायंस रत्न सम्मान' से चार्टर सदस्य लायन विनोद भंडारी और प्रबोध मोदी को नवाजा गया। अभिनंदन पत्र का वाचन रोहित पाटीदार व कोषाध्यक्ष दिलीप राठौड़ ने किया। साथ ही डिस्ट्रिक्ट गवर्नर खंडेलवाल ने प्रबोध मोदी, विनोद भंडारी, मनोज जानी व दीपेश छजलानी को लायंस इंटरनेशनल के सर्टिफिकेट व पिन प्रदान किए गए।
*नगर के प्रबुद्धजनों कि कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति*
इस अवसर पर आकाश चौहान, उपाध्यक्ष किरण संजय कहार, समाजसेवी अरुण हॉलन, ब्रजेश हालन, जनपद सीईओ गौरव जैन, रीजन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन संतोष सोनी, रीजन सचिव लायन नीरज सुरोलिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त भट्ट, जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी, अनोखीलाल मेहता, सेवा भारती अध्यक्ष हरिओम पाटीदार, महेंद्र अग्रवाल, प्रकाश प्रजापत, जितेंद्र मेहता ,बीएमओ डॉ एम एल चोपड़ा, डॉ अखिलेश सोड़ाना, डॉ गोपाल चोयल , सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक ओर पत्रकारगण मौजूद थे। स्वागत भाषण अध्यक्ष गजेंद्र काग ने दिया। वार्षिक प्रतिवेदन सचिव विकास चौहान ने प्रस्तुत किया। संचालन यश रामावत ने किया। आभार झोन चेयर निलेश पालीवाल ने माना। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम, राष्ट्रगान से हुई। ध्वज वंदना रजनीकांत शुक्ला ने प्रस्तुत की।
*अतिथियों को भेंट किये स्मृति चिन्ह*
अंत मे अतिथियों को स्मृतिचिन्ह
अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट लायन पारसमल कोटड़िया, राजेंश पालीवाल, चिंतन मंडलोई, दिपेश छजलानी, निलेशसिह कुशवाह, अनुराग गौड़, हेमेंद्रसिंह डाबड़ी, नीलेश भट्ट, हरिओम पाटीदार, ओपी चौयल, पवन भडारी, नरेन्द्र चतुर्वेदी, राहुल पाटीदार, मुकुंद भट्ट, राहुल मंडलोई, हर्षित भंडारी ने भेट किए। उक्त आयोजन में बेह्तरीन व्यवस्थाये नगर के रायपुरिया रोड पर स्थित सर्वसुविधायुक्त श्री काशी मैरिज गार्डन के संचालक श्री अल्पेश करमदिया ने आयोजित करके कार्यक्रम को शानदार बनाया।

.jpg)


.jpg)
















