ॐ भुर भुवः स्व: ......नगर और ग्रामीण अंचलों में गूँजी गायत्री मंत्र की गूँज घर-घर पहुँच रहे गायत्री साधक*

Breaking Ticker

ॐ भुर भुवः स्व: ......नगर और ग्रामीण अंचलों में गूँजी गायत्री मंत्र की गूँज घर-घर पहुँच रहे गायत्री साधक*

 *ॐ भुर भुवः स्व:  ......नगर और ग्रामीण अंचलों में गूँजी गायत्री मंत्र की गूँज घर-घर पहुँच रहे गायत्री साधक*

(मनोज पुरोहित)

​पेटलावद। वंदनीया माताजी एवं अखंड दीप जन्म शताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर पेटलावद नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में गायत्री चेतना विस्तार अभियान पूरे उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ के मार्गदर्शन में इस विशेष जनसंपर्क अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ गायत्री साधक जीवन भट्ट कर रहे हैं। इस अभियान के तहत परिजनों की टोली घर-घर पहुँचकर लोगों को अध्यात्म और सुसंस्कारी जीवनशैली से जोड़ रही है


​जनसंपर्क के दौरान गायत्री परिजनों द्वारा समाज को नई दिशा देने हेतु पाँच प्रमुख सूत्रों पर केंद्रित जानकारी साझा की जा रही है। जिसमे परिवारों को मंत्र लेखन पुस्तिका वितरित की जा रही है, ताकि वे दैनिक जीवन में एकाग्रता और मानसिक शांति का अनुभव कर सकें।

वैचारिक क्रांति हेतु अखंड ज्योति पत्रिका की सदस्यता लेने और युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सत-साहित्य पढ़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


​समाज को कुरीतियों से मुक्त करने हेतु नशा मुक्ति का आह्वान किया जा रहा है, ताकि भावी पीढ़ी सशक्त बन सके। लोगों को स्थानीय शक्तिपीठ की गतिविधियों से जुड़ने और सामूहिक साधना का हिस्सा बनने के सूत्र बताए जा रहे हैं। इसके साथ ही घरों के द्वार पर गायत्री मंत्र के पवित्र स्टीकर भी लगाए जा रहे हैं।

​अभियान के दौरान परिवारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जब गायत्री साधकों की टोली परिजनों के द्वार पर पहुँचती है, तो लोग आत्मीयता के साथ उनका स्वागत कर रहे हैं। कई परिवारों ने इस मुलाकात को सौभाग्य बताते हुए आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।

​नेतृत्वकर्ता जीवन भट्ट ने बताया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य घर-घर में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण करना है। 


*भक्तगण कर रहे विशेष सहयोग*

वरिष्ठ सिध्द साधक मोतीलाला गामड़ के आशीवाद से सत्यनारायण पालीवाल, निलेश पालीवाल, मांगीलाल मुलेवा, अनुराग गोड, विठ्ठल धानक, रमेश प्रिंस, राजेन्द्र मौर्या व अन्य कार्यकर्ता भी सहयोग कर गायत्री चेतना का विस्तार कर रहे है।

इसी के साथ बाबुभाई सुरेश, अजय, मोहन भाई, कैलाश दामो, गोपाल भगवती लाल, दिनेश, ओमप्रकाश, अशोक, तेजूभाई, प्रज्ञेश, रामाजी दिलीप, बिहारी, दशरथ, चम्पालाल, राधेश्याम, गणेश, रामकृष्ण, भेरूलाल, गनपत, जगदीश अमृतलाल, संतोष का इस अभियान में पेटलावद नगर एवं आसपास की शाखाओं के समर्पित भक्तों का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"