डॉक्टर दादू महाराज संस्थान की अमावस्या सेवा परंपरा निरंतर प्रवाहित वर्मा परिवार लाभार्थी*

Breaking Ticker

डॉक्टर दादू महाराज संस्थान की अमावस्या सेवा परंपरा निरंतर प्रवाहित वर्मा परिवार लाभार्थी*

 *सेवा, संवेदना और सादगी का अनुपम संगम* 

 *डॉक्टर दादू महाराज संस्थान की अमावस्या सेवा परंपरा निरंतर प्रवाहित वर्मा परिवार लाभार्थी* 

(मनोज पुरोहित)

 *पेटलावद।* सेवा, करुणा और मानवता के मूल्यों को आत्मसात किए डॉक्टर दादू महाराज संस्थान, पेटलावद द्वारा प्रत्येक अमावस्या को निर्धन बस्तियों में भोजन वितरण की पुण्य परंपरा निरंतर आगे बढ़ रही है। इसी पावन क्रम में मौनी अमावस्या के शुभ अवसर पर संस्थान द्वारा वर्मा परिवार के सहयोग से उनके सबसे छोटे सुपुत्र रुद्विक वर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में खोरिया फलिये में सादगीपूर्ण भाव से खिचड़ी का वितरण किया गया। सेवा भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में संस्थान के सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा के साथ उपस्थित रहे और मानव सेवा का संदेश जन-जन तक पहुँचाया


 *पेटलावद संस्थान द्वारा तीर कामठी भेंट की* 

इसी अवसर पर पेटलावद से संस्थान के सदस्य डॉक्टर दादू महाराज के जन्मदिवस पर इंदौर पहुँचे तथा उन्हें तीर-कामठी भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ अर्पित कीं। इस वर्ष इंदौर में दूषित जल के कारण हुई दुःखद मृत्यु की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए डॉक्टर दादू महाराज ने अपना जन्मदिवस अत्यंत सादगी एवं संवेदना के साथ मनाया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक-संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना व्यक्त की।


*वर्मा परिवार बना लाभर्थि*

विदित हो कि इस बार पेटलावद संस्थान के प्रमुख श्री अशोक वर्मा के पोते रुद्र पिता अभिषेक वर्मा के जन्मोत्सव पर वर्मा परिवार इस अन्न प्रसादी का लाभर्थि बना।


*इनकीं रही उपस्थिति*

इस सेवा एवं श्रद्धा के अवसर पर संस्थान के सदस्य अशोक वर्मा, सुरेश मुथा, महेश भटेवर, पिंटू, हरीश राठौर, दीपक राठौड़, मनोज परमार, सुमन सोलंकी, सीता ठाकुर, गोकुल लोहार, पीयूष राठौड़, हरिओम राठौर, अर्जुन ठाकुर सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि सच्चा उत्सव वही है, जो समाज के अंतिम व्यक्ति तक करुणा और सेवा का प्रकाश पहुँचाए।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"