*ग्राम धतुरिया में बेकल्दा शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई*
*भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने बूथ अध्यक्षों व पार्टी के बीएलओ से की विस्तार से चर्चा*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद:। भारतीय जनता पार्टी के एसआईआर व संगठनात्मक मजबूती के उद्देश्य से ग्राम धतुरिया मे बेकल्दा शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
*बुथ अध्यक्ष एवं पार्टी बीएलओ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया*
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने पार्टी के बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी के बीएलओ के साथ मतदाता सूची से संबंधित फॉर्म क्रमांक 6, 7 एवं 8 को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन रखने की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
*लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक*
बैठक में जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ना चाहिए तथा मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं के नाम नियमानुसार हटाए जाएं। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम है।
*कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे*
कार्यक्रम के दौरान फॉर्म 6 (नया मतदाता पंजीयन), फॉर्म 7 (नाम विलोपन) एवं फॉर्म 8 (संशोधन) की प्रक्रिया को लेकर व्यावहारिक जानकारी साझा की गई। इस संबंध में आवश्यक तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ से प्राप्त करने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे कार्यकर्ताओं को किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति न रहे।
*संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया*
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सक्रियता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष भानु भूरिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए निरंतर संपर्क, समन्वय एवं सक्रियता बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर,जनपद सदस्य कालूसिंह चौहान,सरपंच बेकल्दा भागुसिंह मेड़ा,थावरिया गामड़,प्रभुसिंह दरबार,मांगीलाल प्रजापत,मंडल मंत्री तोलाराम डामर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.jpg)


.jpg)
















