*स्वामी विवेकानंद की जयंती को आंगनवाड़ी केशव बाल क्रीड़ा उत्सव के रूप में मनाया*
*खेल खेल में बच्चो के शारिरिक -मानसिक विकास के लिये हुई क़ई गतिविधिया संचालित*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। जिला कलेक्टर नेहा मीणा ओर जिला परियोजना अधिकारी महिला रवम बाल विकास विभाग आर एस बघेल के नेतृत्व में व एसडीएम तनुश्री मीणा के मार्गदर्षन ओर परियोजना अधिकारी अजय तिवारी की उपस्थिति में 12 जनवरी को पेटलावद क्षेत्र के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर्व
*आंगनवाड़ी केशव बाल क्रीड़ा उत्सव*" के रूप में मनाते हुए आयोजन किया गया ।
*केंद्रों पर हुई क़ई गतिविधिया*
आंगनवाड़ी केशव बाल क्रीड़ा उत्सव के दौरानआंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को आऊट डोर गेम्स का आयोजन किया गया,
ये आयोजन सूरज की हल्की धूप में बच्चों के मध्य कराया गया आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आंगनवाड़ी केंद्र की गतिविधियों में अधिक सेे अधिक उत्साह से भाग लेना , साथ ही आगे भी विभिन्न बाल क्रिड़ा गतिविधियों को खोजें और नवाचार करते हुुए नववर्ष में पेटलावद को श्रैष्ठ बनाएंगे
*क़ई महत्वपूर्ण गेम्स भी आयोजित किए गए*
योगा -खेल संकल्प के तहत योगा-मेट पर बच्चों को लाईन से खड़ा करना और उनसे हाथ ऊपर नीचे करने का योग करवाना,योगा -खेल चिड़िया- उड़ में बच्चों को सामान्य रूप से
योगा- मेट पर बिठाना और हाथों से चिड़िया उड़ाना ।योगा -खेल मेंढक दौड़ बच्चों को मेंढक की तरह आगे बढ़ने हेतु प्रेरित करना।.योगा -खेल तेज चाल बच्चों को एक लाईन में खड़ाकर उन्हें तेज चलने के लिए प्रेरित करना। आदि गतिविधिया ओर गेम्स आंगनवाड़ी केंद्रों पर समस्त सुपरवाइजरो ओर नगरीय क्षेत्र की सुपरवाइजर श्रीमती शीला हरवाल कि मोनिटरिंग में समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ओर सहायिकाओं ने केंद्रों पर बच्चों के साथ आयोजित किये।

.jpg)


.jpg)
















