मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वप्न को साकार करेगा क्षीरधारा ग्राम अभियान दुग्ध उत्पादन दोगुना करने की दिशा में पशुपालन विभाग का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

Breaking Ticker

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वप्न को साकार करेगा क्षीरधारा ग्राम अभियान दुग्ध उत्पादन दोगुना करने की दिशा में पशुपालन विभाग का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वप्न को साकार करेगा क्षीरधारा ग्राम अभियान

दुग्ध उत्पादन दोगुना करने की दिशा में पशुपालन विभाग का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजेश डामर थांदला।



प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वप्न को साकार करने की दिशा में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा राज्य में दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थांदला स्थित पशु चिकित्सालय में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप संचालक डॉ. अमर सिंह दिवाकर ने विभाग की कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी दी।

डॉ. दिवाकर ने बताया कि क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत उन्नत नस्ल के पशुओं का कृत्रिम गर्भाधान, शत-प्रतिशत टीकाकरण तथा समस्त पशु चिकित्सा सेवाएं ग्राम स्तर पर उपलब्ध कराई जाएंगी। योजना के तहत आगामी तीन वर्षों में जिले के सभी ग्रामों को ‘क्षीरधारा ग्राम’ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके लिए एक सुनियोजित कार्ययोजना तैयार की गई है।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रभारी एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर डॉ. भयडिया एवं डॉ. महेश खराड़ी भी उपस्थित रहे।

डॉ. दिवाकर ने टीकाकरण अभियान को अत्यंत गंभीरता से संपन्न करने पर जोर देते हुए बताया कि थांदला ब्लॉक में 1 जनवरी से 15 फरवरी तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, डॉ. अमित दोहरे ने प्रशिक्षणार्थियों को पशुओं की ऑनलाइन टैगिंग प्रक्रिया की जानकारी दी और इसके लाभों से अवगत कराया।

कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं पशुधन स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ठोस कदम उठाने का संदेश दिया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"