*प्रदेश महासचिव घनश्याम जी पवार का हुआ गरिमामय स्वागत*
*न्यायिक मानव अधिकार परिषद की जिला इकाई को मिला संगठनात्मक मार्गदर्शन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।न्यायिक मानवाधिकार परिषद के प्रदेश महासचिव श्री घनश्याम जी पवार का आज पेटलावद नगर आगमन जिला झाबुआ इकाई के लिए अत्यंत सम्मान एवं गौरव का विषय रहा। उनके आगमन पर जिला झाबुआ इकाई द्वारा स्वागत एवं संगठनात्मक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री आशीष जी बाविस्कर, जिला पदाधिकारी श्री तुलसीराम जी राठौड़, श्री धर्मेश जी सोनी, श्री शरद जी दवे, अधिवक्ता श्री वागेश जी सामवेदी एवं श्री लकी जी लछेटा द्वारा श्री पवार का गरिमामय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्री घनश्याम जी पवार ने परिषद की मूल विचारधारा, मानवाधिकार के संरक्षण में संगठन की भूमिका एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि न्यायिक मानवाधिकार परिषद समाज में न्याय, अधिकार और मानवीय गरिमा की रक्षा का सशक्त मंच है और जिला इकाई को जमीनी स्तर पर अधिक प्रभावी एवं संगठित रूप से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्य सक्रियता, जनहित के मामलों में सहभागिता एवं भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला झाबुआ इकाई ने इस अवसर को संगठन के लिए प्रेरणादायी एवं दिशादर्शक बताते हुए प्रदेश महासचिव का आभार व्यक्त किया।

.jpg)


.jpg)
















