*वसुदेव कुटुंभक्म कि भावना ही हमारी सभ्यता और संस्क्रति कि मुख्य पहचान*...*जिला सयोंजीका संगीता द्विवेदी*
*ग्राम भारती शिक्षा समित्ति विधा भारती मालवा प्रान्त का सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम हुआ सम्पन्न*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। 30 दिसंबर मंगलवार को *सरस्वती शिशु मंदिर बनी जिला झाबुआ में सप्त शक्ति संगम का गरिमामयी कार्यक्रम संपन्न हुआ।आयोजन का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती , प्रणव अक्षर ॐ एवं भारत माता का पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
*विशिष्ट अतिथियों मातृशक्तियो ने बढ़ाई आयोजन कि गरिमा*
उक्त आयोजन में मुख्यवक्ता श्रीमती संगीता त्रिवेदी विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति जिला संयोजिका ने कि वही अध्यक्षता श्रीमती नंदूड़ी बाई मचार सरपंच ग्राम पंचायत बनी ने कि आयोजन में विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती शारदा बाई पाटीदार रही । अतिथियो का परिचय श्रीमती रितिका परमार दीदी ने कराया । मातृ शक्ति द्वारा अतिथियो को पुष्पहार पहनकर किया गया। सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम की प्रस्तावना श्री मती प्रगति दीदी गेहलोत दीदी ने रखी।
*वसुदेव कुटुंभकम ही हमारी संस्कृति*
आयोजन में अपनी अतिथि उद्बोधन में श्रीमती संगीता दीदी त्रिवेदी के द्वारा महिलाओं को नारी की महानता,पर्यावरण संरक्षण तथा *कुटुंब प्रबोधन* और *वसुदेव कुटुम्बकम्* को लेकर परिवार की एकता सामूहिकता के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये । संघ शताब्दी वर्ष को लेकर पंच परिवर्तन का हम सभी को पालन करना है , समाज में नारी सभी क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान प्रदान कर रही हैं ।
*विद्यालय की बहनों द्वारा प्रेरणादायी मातृशक्ति और वीरांगनाओ के रूप मे प्रस्तुतियां दी गई*
तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बहनों से अपनी संस्कृति एवं धर्म के आधार पर सुश्री अर्चना पाटीदार दीदी ने प्रश्न पूछे जिसके सही उत्तर देने वाली माताओं एवं बहनों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
*दिलवाई शपथ*
कार्यक्रम के अंत मे श्रीमती रितिका परमार दीदी ने समस्त उपस्थित जन को संकल्प ( शपथ ) दिलवाई ।
कार्यक्रम में अतिथि , माताएं बहनें , विद्यालय की बहने , आचार्य परिवार सभी की उपस्थिति रही ।
*गरिमामयी आयोजन*
सफल संचालन छवि दीदी मेहसन ने ओर आभार* सुश्री संध्या दीदी शर्मा ने माना। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के बाद हुआ । सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम में 107 माताओं की सहभागीता रही
सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम को सफल बनाने मे श्रीमती कृष्णा चावड़ा दीदी , सुश्री प्रियंका प्रजापति दीदी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

.jpg)

.jpg)
















