स्टेट हाईवे-18 के जर्जर मार्ग पर पेचवर्क हुआ शुरू* *पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा के पत्र के बाद हरकत में आया विभाग*

Breaking Ticker

स्टेट हाईवे-18 के जर्जर मार्ग पर पेचवर्क हुआ शुरू* *पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा के पत्र के बाद हरकत में आया विभाग*

 *स्टेट हाईवे-18 के  जर्जर मार्ग पर पेचवर्क हुआ शुरू*

*पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा के पत्र के बाद हरकत में आया विभाग*

*जर्जर हालत से राहगीरों को आती परेशानी,*गुजरात राजस्थान राज्य को जोड़ता मार्ग*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। स्टेट हाईवे क्रमांक 18 पर पेटलावद–रतलाम और पेटलावद–बदनावर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी संबंध में पूर्व विधायक प्रतिनिधि आशीष मुथा द्वारा संभागीय प्रबंधक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम धार को एक ज्ञापन सौंपकर तत्काल सड़क सुधार की मांग की गई है।

*मार्ग की हालत जर्जर*


ज्ञापन में बताया गया कि स्टेट हाईवे-18 की सड़क लंबे समय से पूरी तरह जर्जर पड़ी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए भी खराब सड़क को जिम्मेदार बताया गया है।

*राजस्थान गुजरात  राज्यो को जोड़ता है मार्ग*

पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने यह भी उल्लेख किया कि यह मार्ग गुजरात और राजस्थान को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग है, जिस पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद टोल टैक्स वसूली जारी है, लेकिन सड़क की मरम्मत या पेचवर्क नहीं किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के आदिवासी व स्थानीय लोगों पर आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह का बोझ पड़ रहा है।

*टोल वसूली रोकने की भी मांग*

ज्ञापन/पत्र  में मांग की गई है कि सड़क का नवनिर्माण या तत्काल पेचवर्क किया जाए। साथ ही, जब तक सड़क सुधर नहीं जाती, तब तक टोल वसूली भी बंद की जाए।


*श्रीं मुथा ने लिखा था पत्र*

पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने पत्र लिखकर  चेतावनी दी थी  कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो जनता के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन, धरना और चक्काजाम जैसे आंदोलन किए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

*शुरू हुआ पेचवर्क मुथा को मिल रही सराहना*

इसी के बाद सम्बंधित विभाग हरकत में आया और मंगलवार को उक्त मार्ग पर पेचवर्क का काम शुरू हुआ है। श्री मुथा के इस प्रयास को  आमजन  में काफी सराहना मिल रही है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"