*बेटी का मंडप छोड़ कर पिता ने किया रक्तदान बचाई पीड़िता कि जान*
*रक्तदुत राहुल नाइक ने कि इंसानियत ओर मानवता कि मिसाल पेश*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।वर्तमान आपाधापी के इस दौर में इंसानियत ओर मानवता खत्म हो चुकी है ऐसे क़ई वाकयो से हम रूबरू होते है । लेकिन घोर कलयुग के इस दौर में अब भी ऐसे क़ई लोग मौजूद है जिनके सद्कर्मो के कारण हमारा विश्वाश मानवता के प्रति बढ़ जाता है और हम यह कहने को मजबूर हो जाते है कि नहीं अभी मानवता ओर इंसानियत जीवित है ।
*मानवता ओर इंसानियत की मिसाल करी पेश*
जी हां हमारे सामने मानवता का ऐसा ही वाकया आया है जिसमे एक व्यक्ति के द्वारा अपनी पुत्रि के विवाह मंडप से अस्पताल पहुचकर एक मरीज को रक्तदान कर इंसानियत ओर मानवता की मिसाल पेश की है ।
*केन्सर पीड़िता को मिला जीवनदान*
दरअसल गत 01नवम्बर को इंदौर के एम वाय हॉस्पिटल में सरदारपुर निवासी एक कैंसर पीड़ित महिला को उपचार के दौरान रक्त कि आवश्यकता हुई। काफी प्रयासों ओर ब्लड बैंक से भी जब पीड़िता के लिये रक्त की व्यवस्था नही हुई । तब पीड़िता के मामाजी राजोद निवासी वरीष्ट जनप्रतिनिधि एवम व्यापारी श्री मनालालजी पुरोहित के मित्र इंदौर निवासी राहुल नाइक को जब इस बात कि जानकारी हुईं तो श्री नाइक ने तत्काल अस्पताल पहुचकर दो बोतल रक्तदान करते हुए पीड़िता की जान बचाई ।
*पुत्री का मंडप छोड़कर पहुचे रक्तदान हेतु*
आपको बता दे की जिस समय पेशे से व्यापारी एवम ट्रांसपोर्टर श्री राहुल नाइक जिस समय रक्तदान हेतू अस्पताल पहुंचे उस समय अपनी बेटी की शादी का विवाह अयोजन चला रहा था और मंडप की रस्मे चल रहीं थी ठीक उसी समय श्री नाइक मंडप छोड़कर कैंसर पीड़ित को हॉस्पिटल पहुचकर अपना रक्तदान करने के लिए पहुचे।*
*परिवार ने जताया आभार*दिया आशीर्वाद*ओर दुआएं*
विदित हो कि श्री नाइक इसके पूर्व भी क़ई बार रक्तदान कर चुके है ,किंतु एक पिता के जीवन मे वह समय अति महत्वपूर्ण होता है जब वह अपने बच्चों का विवाह करता है , किन्तु श्री राहुल नाइक ने अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षण अपनी पुत्री के विवाह मंडप को छोड़कर रक्तदान करते हुए पीड़िता को जो जीवनदान दिया है अपने आप मे काबिले तारीफ होकर अनुकरणीय है, श्री राहुल नाइक के इस कृत्य से ही यह बात सिद्ध होति है कि वर्तमान कलयुग में मानवता ओर इंसानियत जीवित है । श्री नायक के इस सहयोग के लिये पीड़िता, उनके परिजन ओ र मामाजी मनालालजी पुरोहित,पति लाभुलाल पुरोहित ,माता श्रीमती कलिबेन पुरोहित के द्वारा कोटी कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

.jpg)

.jpg)
















