भैरव अष्टमी पर हुए कई धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में लिया दर्शन लाभ*

Breaking Ticker

भैरव अष्टमी पर हुए कई धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में लिया दर्शन लाभ*

 *भैरव अष्टमी पर हुए कई धार्मिक आयोजन, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में लिया दर्शन लाभ*

*रूम झूम करता पधारो म्हारा भेरूजी गीत पर झूमे श्रद्धालु*

*जल्द बनेगी पेटलावद में दादा की दूसरी भव्याति भव्य मेवानगरी*

(मनोज पुरोहित)

*पेटलावद l* श्री भैरव अष्टमी (भैरव जन्मोत्सव) मेवानगर पेटलावद में बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के परम उपासक गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा के आदेशानुसार श्री काला भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः 4 बजे से श्रद्धालुओं की दरबार में दर्शन हेतु लंबी कतार देखने को मिली। तो वहीं ठंड पर श्रद्धा और भक्ति भारी दिखाई दी।


तत्पश्चात प्रातः 10 बजे श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान, श्री अछूपता माताजी की आरती उतारी गई, इसके बाद श्री नाकोड़ा भैरव, श्री नाकोड़ा काला भैरव की 108 दीपक से महाआरती उतारी गई। फिर आदेशानुसार प्रति पूर्णिमा श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव कार्यकारिणी ने भैरव अष्टमी के अवसर पर दादा को छप्पन नैवेद्य, त्रिशूल, डमरू अर्पण किए। फिर दादा के आदेशानुसार लाभार्थियों ने छप्पन नैवेद्य, सवा किलो मिष्ठान, गुलाब पुष्प माला, लड्डू अर्पण किया। साथ ही लाभार्थी परिवार द्वारा दरबार की आकर्षक सजावट भी करवाई गई। आयोजन में मुख्य रूप से ट्रस्टी सौरभ खमेसरा मेघनगर उपस्थित रहे।


*भक्ति कराऊं ऐसी इतिहास रचा दूंगा पर झूमे श्रद्धालु*

पेटलावद के दामोदर कॉलोनी स्थित श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के तत्वाधान में दादा के आदेशानुसार लाभार्थियों द्वारा भैरव अष्टमी के पावन अवसर पर विशाल भैरव भक्ति का आयोजन आयोजित किया गया।

सर्वप्रथम गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा, ट्रस्टी मनीष कुमट, प्रदीप कुमार भांगू झकनावदा, अभय पीपाड़ा, विजय कुमार भंडारी आदि ने दादा की ज्योत खड़ी कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। भजन संध्या में  मध्य प्रदेश के नारायणगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक श्रेयांश दक के द्वारा अपनी मधुर वाणी से भैरव भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई। श्रेयांश ने रूम झूम करता पधारो म्हारा भेरूजी, भक्ति करो ऐसी इतिहास रचा दूंगा, ओ री सखी मंगल गाओ री जैसे भजनों पर श्रोताओं को खूब झुमाया एवं अपने भजनों के माध्यम से भक्तों को सीधा भगवान से जोड़ा।

वहीं गादीपति सुमित जी पीपाड़ा  ने जानकारी देते हुए बताया कि मालव भूषण भक्तों के भगवान आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीजी महाराजा साहब के पट्टधर युवा हृदय सम्राट आचार्य श्री विश्वरत्न सागर सूरीजी महाराजा साहब की पावन निश्रा में विश्व की दूसरी मेवानगरी पेटलावद में श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव धाम का निर्माण होगा। इसके साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि प.पूज्य गुरुदेव श्री का जनवरी में मेवानगरी पेटलावद में पदार्पण होगा। जिसमें पूज्य गुरुदेव श्री की निश्रा में कई धार्मिक आयोजन भी आयोजित होंगे। वहीं मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने बताया कि यहां प्रति पूर्णिमा पर अनेकों राज्यों से भक्तों का आगमन होता है। भक्त अपनी मुरादे लेकर आते है और इस दरबार से अपना मन चाहा फल लेकर जाते है। ओर जिन भक्तों की मुरादे पूरी होती है वह अपने श्रद्धा अनुसार छप्पन नैवेद्य, छत्र, मीठा नैवेद्य दादा को ढोल धमाके के साथ अर्पण करते है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"