*सेवाकार्यो में उत्कृष्ट कार्यो के लिये डॉ दादूजी महाराज ,संस्थान भोपाल ओर विधायक सबनानी ने किया श्री अशोक वर्मा को सम्मानित*
*पेटलावद संस्थान में गुरुभक्तों के उत्कृष्ट सेवाकार्यो को मिली सराहना ओर आशीर्वाद*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।आदरनीय गुरुदेव,शनिदेव उपासक महामण्डलेश्वर 1008 डॉ दादूजी महाराज के नेतृत्व में सामाजिक, धार्मिक ओर सेवा कार्य मे अग्रणी डॉ दादूजी महाराज सन्स्थान के द्वारा लगातार सेवा कार्य करते हुए पूरे क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है ।
*सेवा क्षेत्र में पेटलावद संस्था कर रहा उत्कृष्ट कार्य*
वही गुरुदेव के भक्तों ओर अनुयायियों के द्वारा लगातार पुनीत कार्यो को अपने अपने क्षेत्रों में निरन्तर आगे बढ़ाया जा रहा है । पेटलावद क्षेत्र के श्री अशोक वर्मा और गुरुभक्तों के द्वारा भी लगातार सेवा कार्य किये जा रहे है । पेटलावद के गुरुभक्तों के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो के लिये गुरुभक्तों को आशीर्वाद देते हुए अग्रणी श्री अशोक वर्मा को संस्था की ओर से सम्मानित किया गया ।
*श्री अशोक वर्मा हुए सम्मानित,पेटलावद संस्थान के कार्यो को मिली सराहना*
पेटलावद के सन्स्थान प्रभारी पियूष राठौड़ के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को भोपाल में एक भव्य कार्यक्रम और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें महामंडलेश्वर 1008 श्री दादूजी महाराज ओर भोपाल क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी एवम दादूजी महाराज संस्थान भोपाल के द्वारा डॉ दादूजी महाराज संस्थान पेटलावद के प्रमुख पदाधिकारी अशोक वर्मा को सम्मानित किया गया । श्री अशोक वर्मा के सामाजिक और धार्मिक कार्यों को देखते हुए उन्हें अरेरा कॉलोनी स्थित दत्त मंदिर परिसर में शॉल, श्रीफल,पुष्प माला, स्मृति चिन्ह और सम्मान निधि देकर सम्मानित किया गया। वही पेटलावद क्षेत्र के संस्था के समस्त सदस्यों और गुरुभक्तों को गुरुदेव के द्वारा मंच से आशीर्वचन देते हुए पेटलावद क्षेत्र की सेवा गतिविधियों के लिये शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई देकर प्रशंशा कि गयी ।
*गुरुभक्तों में हर्ष ,किया आभार प्रकट*
इस अवसर पर अनिरुद्ध खटावकर,आनंद सावरीकर,अजय निवारकर सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।संचालन अभिनेता विवेक सावरीकर ने और अतिथि स्वागत संदीप अंबेकर,आशीष साहू ,नवीन मंडलोई ने किया अंत में आभार संजय अग्रवाल ने माना। पेटलावद संस्थान से उक्त कार्यक्रम में भेरूसिंह मेड़ा ओर शंकरलाल भूरिया उपस्थित रहे ।
श्री अशोक वर्मा के सम्मानित होने पर संस्थान के गुरुभक्तों, इष्ट ,मित्रों ,परिजनों ,क्षेत्रवासियों ओर गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते बधाई दी है और डॉ दादूजी महाराज सन्स्थान ओर गुरुदेव का आभार प्रकट किया है ।

.jpg)

.jpg)
















