,,, पटाखे से लगी आग ने गोदाम किया स्वाहा,,
पेटलावद के फल फ्रूट गोदाम में रखी खाली कैरेट एवं अन्य सामग्री जली
मनोज पुरोहित
पेटलावद के नया बस स्टैंड पर कृपा श्री किराना दुकान के पास वाली गली में शनिवार रात्रि में 10: 30 बजे एक फल फ्रूट के गोदाम में आग लग गई।यह गोदाम मुकेश शांतिलाल कहार के फल फ्रूट के भंडारण लिए किराए पर ले रखा है।
सूचना मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश गामड़ पहुंचे।
गोदाम में कैरेट एवं खाली कार्टून होने से आग लग गई। देखते देखते विकराल हो गई। घटना को देखते
गोदाम के पास के रहवासी दीपक झाड़मता ने छत व नीचे अपनी ट्यूबवेल से आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। साथ ही युवा साथियों व फायर ब्रिगेड ने आकर स्थिति को संभाला, आग पर काबू पा लिया गया।
गोदाम मालिक ने बताया कि दुकान में लगभग 300 कैरेट जल गई। एक बाइक को भी नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी प्रकाश पटेल ने बताया कि सबसे पहले धुआं निकलते देख उन्होंने गोदाम मालिक लोकेश भंडारी को सूचना दी।उसके बाद किरायेदार का फोन लगकर बुलाया गया।
समय रहते इस आगजनी की सूचना मिल गई अन्यथा आसपास के गोदाम भी इसकी चपेट में आ सकते थे। गोदाम में आग पटाखे के कारण लगी, पहले कार्टून ने आग पकड़ी फिर अन्य चीजों तक पहुंची।

.jpg)

.jpg)
















