वन विभाग द्वारा पर्यावरण,वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान

Breaking Ticker

वन विभाग द्वारा पर्यावरण,वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान

,,,वन विभाग द्वारा पर्यावरण,वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूकता अभियान,,,

प्रतियोगिता में जिले के 57 विद्यालयों के छात्रों ने लिया भाग

मनोज उपाध्याय,राजेश डामर 

झाबुआ ,,,,मध्यप्रदेश वनविभाग के निर्देशानुसार वन मंडल झाबुआ के द्वारा  छात्रों में पर्यावरण,वन वन्यजीव सरंक्षण के प्रति जागरूक करने हेतु जैव विविधता  क्विज प्रतियोगिता का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय में किया गया! प्रतियोगिता में जिले  में स्थित  57 निजी एवं शासकीय विद्यालय के कक्षा 9 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया! प्रत्येक  विद्यालय की 01 टीम अनुसार कुल 57 टीम बनाई गई प्रत्येक टीम में 3 छात्र थे , जैव विविधता क्विज  प्रश्नपत्र में 90 प्रश्नों को हल करने हेतु दोपहर 12:30 से 1:30  बजे तक 01 घंटे का समय दिया गया! शासन निर्देशानुसार  जिले से 3 टीम प्रथम,द्वितीय,तृतीय का चयन किया गया ! 54 अंक प्राप्त कर संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला प्रथम, 48 अंक प्राप्त सेंट मेरी स्कूल पेटलावद द्वितीय


,45 अंक प्राप्त कर पी एम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय तृतीय रहा! प्रथम ,द्वितीय तृतीय टीम को प्रमाण पत्र एवं मेडल एवं शेष भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया! क्विज प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी

उपवनम मंडल अधिकारी सामाजिक वानिकी झाबुआ सुनील सुलिया एवं समन्वय अधिकारी

रेंज ऑफिसर तोलाराम हटिला, ओम बिरला थे! क्विज प्रतियोगिता संपादन में सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य श्री हरीश कुंडल ,उच्च माध्यमिक शिक्षक योगेश्वर कहार, माध्यमिक शिक्षक श्री मति वंदना जोशी एवं वन विभाग के श्री बिरसिंह अमलियार,रंजन मेड़ा ,राकेश बामनिया,सुनील चमका ,राकेश डामर इरफान ,दीपिका सिंघाड़,गीता परमार आदी का सराहनीय सहयोग रहा!

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"