शक्ति सिंदूर यात्रा के रूप में निकलेगा विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का संचलन*

Breaking Ticker

शक्ति सिंदूर यात्रा के रूप में निकलेगा विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का संचलन*

 *शक्ति सिंदूर यात्रा  के रूप में निकलेगा  विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का  संचलन*

(मनोज पुरौहित)

पेटलावद। शक्ति ओर उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो चुका है।ये पर्व न सिर्फ हिन्दू, सनातनीयो की आस्था,गोरव ओर श्रद्धा का पर्व है बल्कि ये नारी शक्ति का  पूजन ओर  सम्मान  का भी पर्व है जीसमे शक्ति ओर माताजी की 09 दिवसीय उपासना कर के मनुष्य अपना, परिवार, समाज और राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना करता है । 


*हिन्दू समाज का पथ प्रदर्शक है विश्व हिंदू परिषद*

राष्ट्र कल्याण के कार्य मे सर्व रुप से समर्पित भाव से विश्व हिंदू परिषद लगातार कार्य करते  हुए धर्म और आस्था का ध्वज अपने हाथों में लेकर हिन्दू समाज का मार्गदर्शन कर रहा है । 

*मातृशक्ति ओर दुर्गावाहिनी ने किया कीर्तिमान स्थापित*


वही पिछले वर्ष में नारी के सम्मान  ओर सुरक्षा कि पहचान बनी मातृशक्ति ओर दुर्गावाहिनी की सयोजिका संगीता द्विवेदी ओर शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में बहनों  ने पिछले एक वर्ष में जो सामाजिक,धार्मिक ,सेवा ओर सुरक्षा, सहयोग की गतिविधियां नगर और जिले  ओर प्रदेश स्तर पर की गई है उससे हमारे अंचल को एक नई पहचान मिलि है। वही पिछले वर्ष मान वंदना यात्रा के रूप में महिलाओं का विशाल पथ संचलन निकाल कर एक नया कीर्तिमान भी रचा है ।


*प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ मालासिह   ठाकुर  रहेगी मुख्य वक्ता*

 इसी क्रम विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी मालवा प्रांत प्रखंड पेटलावद जिला झाबुआ के तत्वावधान में  इस वर्ष  शक्ति सिंदूर यात्रा (संचलन) का  आयोजन आगामी 04  अक्टूम्बर शनिवार अश्वविन सुदी द्ववादशी   के दिन दोपहर 01  बजे  स्थानीय उदय  मैरिज गार्डन में होने जा रहा है ।   जिसमे डॉ माला सिह ठाकुर  दीदी विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत उपाध्यक्ष मुख्य वक्ता के रुप में उक्त अयोजन में उपस्थित रहेगी ।

*मात्र शक्ति का हो रहा सादर आव्हान*

विश्व हिंदू परिषद  मातृशक्ति दुर्गावाहिनी पेटलावद मालवा प्रान्त द्वारा  आयोजित इस आयोजन संचलन में   क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति,माताएं  को  निर्धारित ड्रेस कोड को धारण कर अपने हाथों में दंड या कोई शस्त्र लेकर सम्मिलित होने हेतु   सादर  आमंत्रित करते हुए निवेदन  अपील की है। ।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"