*बाल विवाह की रोकथाम ओर बाल विवाह मुक्त पंचायत की दिलवाई शपथ*,*ग्राम सभा का हुआ आयोजन*
*परियोजना विभाग पेटलावद 08 अक्टूम्बर से मनाएगा पोषण माह*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। गुरुवार दिनाक 02 अक्टूबर 25 को महात्मा गांधीजी और पं. लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयंती के अवसर पर संपूर्ण म. प्र. कृतज्ञता ज्ञापित कर रहा है, इसी अवसर पर ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया।
*पोषण माह का हो रहा अयोजन*
मप्र की महिला एवम बाल विकास केबिनेट मंत्री के कुशल नेतृत्व ,जिला कलेक्टर नेहा मीणा के मार्गदर्शन में महिला एवम बाल विकास जिला परियोजना अधिकारी श्री आर एस बघेल ओर पेटलावद परियोजना अधिकारी श्री अजय तिवारी के मार्गदर्शन में दिनाक 08 अक्टूम्बर से 16 अक्टूम्बर तक पोषण माह मनाया जा रहा है ।
*ली शपथ*
इसी के तहत गुरुवार 02 अक्टूम्बर को आयोजित ग्राम सभा के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष रुप से बाल विवाह रोकथाम ,बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत
आदि विषयों पर "शपथ तथा संकल्प करवाया गया । इस अवसर पर परियोजना विभाग पेटलावद की सुपरवाइजर शिला हरवाल के द्वारा क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकताओं ओर सहायिकाओ को शपथ दिलवाई गयी ।

.jpg)



.jpg)
















