*ओलिजी तप की पूर्णाहुति पर सामूहिक पारने का आयोजन*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद।समग्र जैन में नवपद ओली जी की तपस्या की पूर्णाहुति पर तपस्वियों के सामूहिक पारने का आयोजन मांगलिक भवन में किया गया। जिसमें समग्र जैन समाज की सामूहिक नवकारसी भी हुई।
साध्वी ज्योतिष्मती जी ने सभी तपस्वियों को प्रत्याखान करवाए। नो दिनों में करीब 600 से अधिक तपस्वियों ने तपस्या की । आयंबिल शाला के संयोजक अशोक मेहता ने बताया कि इस इस बार हुई तपस्या में सभी ने बढ़चढ़ भाग लिया। इस इस दौरान नवयुवक मंडल के साथ , बालिका मंडल, महिला मंडल के साथ सभी ने सहयोग दिया। श्री मेहता ने बताया कि अगली ओली जी के लाभार्थी के नाम तय कर लिए गए है। नवकारसी के लाभार्थी निर्मलादेवी वर्धमान जी निमजा परिवार रहे।

.jpg)


.jpg)
















