नाकोड़ा पार्श्व भैरव के दरबार मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव*

Breaking Ticker

नाकोड़ा पार्श्व भैरव के दरबार मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव*

 *नाकोड़ा पार्श्व भैरव के दरबार मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शरद पूर्णिमा महोत्सव*

*कल्याणपुरा श्रीसंघ का श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी मेवानगर पेटलावद ने की आगवानी*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद | मेवानगर पेटलावद में श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव दरबार में 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को शरद पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। आयोजन में प्रातः 9 बजे श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ, श्री नाकोड़ा भैरव की महाआरती उतारी गई। बाद मेवानगर पेटलावद के गादीपति श्री सुमित जी पीपाड़ा के आदेशानुसार छत्र, छप्पन नैवेद्य, लड्ड, पुष्प माला, त्रिशूल, डमरू, मिष्ठान आदि लाभार्थियों ने अपनी अपनी मन्नते उतारी।


*कल्याणपुरा श्रीसंघ का किया बहुमान*


शरद पूर्णिमा महोत्सव के सुअवसर पर झाबुआ जिले के कल्याणपुरा श्रीसंघ मेवानगर पेटलावद दर्शन के लिए पहुंचा। संघ पेटलावद से पांच किलोमीटर आगे से सैकड़ों यात्रियों के साथ दादा के दरबार पेटलावद पहुंचा। जहां सर्व प्रथम संघ ने स्थानीय गणेश मंदिर में दर्शन वंदन कर दरबार पहुंचे। जहां श्री नाकोड़ा पार्श्वभैरव ट्रस्ट मंडल एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने संघ की आगवानी की एवं गरबा नृत्य कर कल्याणपुरा श्रीसंघ की आगवानी की। साथ ही ट्रस्टी संजय खटोड़ मनावर, ट्रस्टी सौरभ खमेसरा मेघनगर, ट्रस्टी राजेश काठेड नलखेड़ा, ट्रस्टी मनीष कुमट झकनावदा, ट्रस्टी सुनील भांगू, कार्यकारिणी अध्यक्ष अनिरुद्ध अग्रवाल एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने समस्त पैदल यात्रियों का चंदन तिलक लगाकर दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया।


*दूर दराज के भक्तों ने की शिरकत*

इस अवसर पर गुजरात के बड़े अंबा जी, मुंबई, दिल्ली, कर्नाटक, रतलाम, इंदौर, टांडा, मनावर, कुक्षी, झाबुआ, मेघनगर, आलोट, बांसवाड़ा, जोधपुर, जयपुर सहित कई स्थानों के भक्तों ने आकर दादा के दरबार में अपनी अर्जी लगाई एवं दादा से मनवांछित फल की मनोकामना की, उक्त उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"