संस्कृति गरबा उत्सव ने तोड़े सफलता के रिकार्ड,क्षेत्रवासियों के लिये बना यादगार आयोजन*

Breaking Ticker

संस्कृति गरबा उत्सव ने तोड़े सफलता के रिकार्ड,क्षेत्रवासियों के लिये बना यादगार आयोजन*

 *संस्कृति गरबा उत्सव ने  तोड़े सफलता के रिकार्ड,क्षेत्रवासियों के लिये बना  यादगार  आयोजन*

*खूब बरसा रंग,,ईनामो कि बौछार ओर आनन्द का उत्सव*

*सफल आयोजन कि मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। संस्कृति गरबा उत्सव समिति के दो दिवसीय आयोजन में गरबों के रंग ने क्षेत्रवासियों को आनंदित कर दिया।

*मनमोहक आयोजन*

आयोजन की शुरुआत राष्ट्रगान,  मां  जगदम्बे एब भारत माता की आरती के साथ हुई। प्रतियोगिता में बेस्ट गरबा करने वाले में रीना मुकेश परमार रहे जिन्हें स्कूटी उपहार में मिली। बेस्ट ड्रेस में  रागिनी ठाकुर को फ्रिज तो  बेस्ट कपल के रूप में  राहुल वर्मा को एलईडी भेट की गई। आयोजन के दौरान अलग अलग गेटअप में आए युवाओं ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। 


जानकारी के अनुसार समिति द्वारा गत वर्ष एक दिवसीय गरबा उत्सव रखा गया था । लेकिन शहर के गरबा प्रेमियों की मांग पर इस वर्ष दो दिवसीय गरबा उत्सव का आयोजन किया गया। 5  अक्टूबर की रात्रि में नगर परिषद रोड पर बने एक पांडाल में शुरू हुए इस आयोजन में संघ के विभाग सह कार्यवाह आकाश चौहान,  सेवा भारती के जिलाध्यक्ष हरिओम पाटीदार , पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, एवं समाजसेवी रितेश निमजा , पार्षद संजय चाणोदिया के साथ समिति के सदस्यों के  आरती उतारने के साथ गरबों की शुरुआत हुई।


*जज सोनी एवं दवे ने किए नाम फाइनल*


दूसरे दिन 5 अक्टूबर को इस आयोजन में उमड़ी भीड़ से आयोजक गदगद दिखाई दिए। बड़ी संख्या में महिलाए और पुरुषों ने गरबों में भाग लिया और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दो दिवसीय गरबा उत्सव में बेस्ट गरबा खेलने वाले रीना मुकेश परमार को इलेक्ट्रिक स्कूटी दीपक काग (सीताराम रिसोर्ट) से भेंट की गई। इसी के साथ बेस्ट ड्रेस में गरबा खेलने वाली रागिनी ठाकुर को फ्रिज रवि गुर्जर की और बेस्ट कपल में राहुल वर्मा को एलईडी राहुल पाटीदार पाटीदार ट्रैक्टर की ओर दी गईं। जज की भूमिका रश्मि दवे और पायल सोनी ने निभाई।

*बेहतरीन व्यवस्था*

महिला और पुरुषों के बैठने की अलग अलग व्यवस्था की गई थी।इस आयोजन में बड़ौदा की टीम भी अपनी उम्दा  प्रस्तुति दी। वही नगर के कई युवा इस दो दिवसीय आयोजन में अलग अलग गेटअप में में नजर में आए उन्होंने दर्शकों का आनंदित किया।

*इनको भी मिला पुरस्कार*

बेहतरीन प्रस्तुतियों को देखते हुए समिति द्वारा अन्य इनामों की घोषणा की गई । जिनमें हेमा नलवाया ग्रुप, सिमरन ग्रुप, रानी परमार ग्रुप, माधव कालोनी ग्रुप, पुराना नाका मित्र मंडल और चौधरी परिवार ग्रुप को मनोज जानी, सोनू विश्वकर्मा,पंकज निमजा, भरत चौधरी, प्रियांश कटारिया,शुभम सेन, मुकेश पड़ियार,विमल गेहलोत, कमलेश लाला चौधरी,भरत चौधरी  व अन्य साथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

*विशेष रूप से किया सम्मानित*

इसी तरह दो दिवसीय इस आयोजन में उम्दा प्रस्तुतियों को देने वाले गौरव दुबे (थांदला) एवं रिया पटेल को विशेष तौर से अनुपम भंडारी , अनिल मुलेवा, सुनील जानी, लोकू परिहार, कपिल राठौड़ ने सम्मानित किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"