थाना थांदला पर जब्त वाहन का नया खुलासा – दुबई कनेक्शन से हड़कंप राजेश डामर थांदला

Breaking Ticker

थाना थांदला पर जब्त वाहन का नया खुलासा – दुबई कनेक्शन से हड़कंप राजेश डामर थांदला

 थाना थांदला पर जब्त वाहन का नया खुलासा – दुबई कनेक्शन से हड़कंप

राजेश डामर थांदला 



थाना थांदला पुलिस द्वारा जब्त वाहन UP93CT9721 (ALOK XPRESS PARCEL SERVICE PVT. LTD.) के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस द्वारा जब्त किए गए पार्सल में से मिला सोना अब एमिरेट (UAE) की सील वाला निकला है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब सीधे दुबई कनेक्शन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने प्राथमिक जांच के बाद इसे कस्टम विभाग को अग्रिम कार्रवाई हेतु सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है।

FIR न दर्ज होने पर सवाल

जानकारी के अनुसार, पुलिस के पास वाहन स्वामी और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। बावजूद इसके अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है, जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 111 के अंतर्गत इस प्रकरण में तुरंत FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की जानी चाहिए थी।

क्या राजनीतिक दबाव में पुलिस?

सूत्रों का कहना है कि संबंधित व्यापारी पहले ही वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने के प्रयास कर चुका है। अब यह चर्चा भी तेज है कि क्या राजनीतिक रसूख़ के चलते पुलिस FIR दर्ज करने से बच रही है?

अब सबकी निगाहें पुलिस के आला अधिकारियों पर टिकी हैं—देखना यह है कि क्या वे निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे या फिर मामला राजनीतिक दबाव में दबा दिया जाएगा।





 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"