*महाकुंभ से पहले क्षेत्रवासियों को बड़ा तोहफा कठिन डगर अब होगी आसान*
*फोरलेन को लेकर राजपत्र में अधिसूचना हुई जारी*
*होगा क्षेत्र का विकास,किसानों को फायदा, उधोगो को भी मिलेगा बढ़ावा
(मनोज पुरोहित
पेटलावद। लंबे समय से क्षेत्र में चल रहे फोरलेन को लेकर चली रही तमाम चर्चाओं पर आज भारत शाशन के के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम प्रावधानों1956 (08 ) का उपयोग करते सड़क एवम राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा 02 सितंबर को अधिसूचना जारी करते है भारत के राजपत्र (गजट नोटिफेकेशन ) जारी किया गया है ।जिसमे अधिग्रहित होने वाली भूमियो के सर्वे न उल्लेखित है ।
*केंद्रीय मंत्री गड़गरी ने कि थी घोषणा*
बहुचर्चित बदनावर टिमरवानी फोरलेन को लेकर मंगलवार को जारी हुए भारत सरकार के राजपत्र के बाद फोरलेन की राह हुई आसान अब कठिन डगर होगी आसान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा बदनावर उज्जैन फोरलेन के लोकार्पण अवसर पर इस मार्ग का शिलान्यास किया था उसके बाद से ही इस मार्ग की कवायत शुरू हो चुकी थी परंतु इस मार्ग के निर्माण को लेकर अंतिम स्वरूप को लेकर लगातार आमजन मे अटकलों का दौरा लगातार जारी था ओर कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे थे आखिरकार यह मार्ग किन-किन क्षेत्रों से गुजरेगा
*अंधे मोड़ों से मिलेगी*
निजात* थांदला बदनावर मार्ग यातायात की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मार्ग है यह सीधे गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि प्रदेशों को सीधे जोड़ता है यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है ऐसे में भेसोला चौपाटी धार जिले से लेकर थांदला तक कई खतरनाक मोड़ जो राहगीरों के साथ-साथ वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बनते जा रहे थे कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर दर्जनों लोगों अपनी जान भी गंवा चुके है ।
*महाकुंभ के लिए होगा वरदान*
साबित आगामी 2028 में उज्जैन महाकुंभ के लिए यह फोरलेन वरदान साबित होगा क्योंकि यह मार्ग 8 लेन से जुडा होने के चलते बड़ी संख्या में कई प्रदेशों के श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचेंगे ऐसे में यह मार्ग बन जाने से उन्हें तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा *औद्योगिक इकाइयों व व्यापार को को मिलेगा बढ़ावा* पेटलावद क्षेत्र व्यापारिक दृष्टि से जिले में काफी अग्रणी है साथ ही क्षेत्र के किसानों के द्वारा कई प्रकार की उन्नत खेती की जाती है ऐसे में उन्हें अपना माल अन्य प्रदेशों में भेजने के लिए कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा *
*फैक्ट फाइल*
करीब 80 किलोमीटर में बनेगा मार्ग, 1900 करोड़ की आएगी लागत, 15 से अधिक गांव होंगे प्रभावित

.jpg)


.jpg)
















