पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज ने निकला भव्य जुलूस

Breaking Ticker

पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज ने निकला भव्य जुलूस

 पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया 

मुस्लिम समाज ने निकला भव्य जुलूस 





राजेश डामर थांदला 

आज ईद मिलाद-उल-नबी के अवसर पर थांदला नगर में मुस्लिम समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया।

जुलूस की शुरुआत पीर साहब गली से हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नूरी गार्डन पर जाकर संपन्न हुआ।

इस दौरान नात-ए-शरीफ पड़ी गई और बच्चे, बुजुर्ग एवं युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए।

पूरा नगर "नारे-तकबीर" और "नारे-रिसालत" के नारों से गूंज उठा।

जुलूस में मुस्लिम पंच के सदर सहित कई पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया।

ईद मिलाद-उल-नबी पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।

यह दिन इंसानियत, भाईचारे, शांति और सद्भाव का संदेश देता है।

मुस्लिम समाज इस दिन को जुलूस, नात शरीफ और इबादत के जरिए बड़े ही अकीदत और मोहब्बत के साथ मनाता है।

थांदला में निकला यह जुलूस भी भाईचारे और अमन-चैन का संदेश नगरवासियों के बीच लेकर आया।

इस अवसर पर नगर परिषद ओर पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग रहा

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"