*बनी रहे गरबा पांडालों कि गरिमा, नही सहन होगी अश्लीलता,असामाजिक तत्वों पर हो कार्यवाही*
*विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ने सोपा ज्ञापन*
*माँ की आराधना ओर भक्ति का पर्व नवरात्रि को लेकर बड़ी तैयारी*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। माँ की आराधना ओर भक्ति का पर्व नव दिवसिय पर्व सोमवार 22 सितंबर से प्र्रारंभ हो चुका हे। यह पर्व हमारी आस्था परम्परा ओर संस्कृतिक मर्यादाओं का पर्व माना जाता है किंतु इस पर्व की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व हमारी बहन बेटियों के साथ अमर्यादित आचरण, अश्लील हरकते ओर गरबा पांडाल में फूहड़ फिल्मी गाने बजाकर इस पवित्र त्योहार की मर्यादाओं को भंग किया जाता है ।
*पुलिस थाने में सोपा ज्ञापन*
इन सभी गतिविधियों पर अंकुश लगाने और गरबा पंडालों कि पवित्रता को सुरक्षित रखने के उद्द्देश्य से धर्म संस्क्रति ओर रक्षा के प्रतीक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कार्यवाही हेतु अग्रसर हुए है ।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आगामी कार्यक्रम नवरात्रि में अश्लीलता को रोकने एवं असामाजिक तत्वों के आवागमन को लेकर पुलिस थाना पेटलावद में सोमवर 22 सितंबर को आवेदन दिया है।
*इन्होंने सोपा आवेदन*
जिसमें विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नगर के कार्यकर्ता की उपस्थिति रही जिनमे
प्रखंड मंत्री ओम यादव ,प्रखंड उपाध्यक्ष अर्पित गहलोत, प्रखंड संयोजक आनंद प्रजापत, नगर मंत्री चिरायु जैन ,मंदिर मठ प्रमुख लक्ष भट्ट ,समरसता प्रमुख कमलेश गवली ,विशेष संपर्क प्रमुख प्रतीक शुक्ला ,साप्ताहिक मिलन प्रमुख योगेश्वर कुमावत , नगर कार्यकरणी सदस्य राजेश राठौड़, अर्जुन जी की उपस्थिति रही।

.jpg)


.jpg)
















