युवा नेता प्रियांश कटारिया इंदौर संभाग की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत*

Breaking Ticker

युवा नेता प्रियांश कटारिया इंदौर संभाग की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत*

 *युवा नेता प्रियांश कटारिया इंदौर संभाग की दूरसंचार सलाहकार समिति में सदस्य मनोनीत*

*मिल रही बधाई*

(मनोज पुरोहित)


पेटलावद।भाजपा के युवा नेता प्रियांश कटारिया को संभाग क्षेत्र इंदौर दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इस नियुक्ति की सूचना बीएसएनएल मुख्यालय के पत्र के आधार पर उप महाप्रबंधक व्यापार क्षेत्र इंदौर ने पत्र द्वारा दी गई।

श्री कटारिया की यह नियुक्ति रतलाम  सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान के अनुशंसा पर की गई है । भारत संचार निगम लिमिटेड  के द्वारा इंदौर संभाग में सदस्य बनाए जाने पर श्री कटारिया को केबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान, केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भूरिया, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा ने बधाई दी है।



इस नियुक्ति पर वरिष्ठ नेता अजय जैन, प्रदीप काग,  ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र काग, संजय बैरागी, रोहित चौधरी आदि साथियों ने सांसद श्रीमती चौहान, मंत्री नागर सिंह चौहान,  कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया, व जिला अध्यक्ष भानु भूरिया का आभार माना है।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"