सम्पर्क बुनियादी शाला के छात्रों ने तेजाजी महाराज क़ि लघु नाटिका का किया मंचन*

Breaking Ticker

सम्पर्क बुनियादी शाला के छात्रों ने तेजाजी महाराज क़ि लघु नाटिका का किया मंचन*

 *सम्पर्क बुनियादी शाला के छात्रों ने तेजाजी महाराज क़ि लघु नाटिका का किया मंचन*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद (नि.प्र.)तेजा दशमी के अवसर पर सम्पर्क बुनियादी शाला मे सत्यवीर तेजाजी महाराज के जीवन पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ नटराज शिव की वंदना से हुआ तत्पश्चात् शाला प्राचार्य श्रीमती प्रक्षाली देसाई द्वारा लिखित एवं निर्देशित लघु नाटिका ’’सत्य की विजय‘‘ प्रस्तुत की गई जिसमे बच्चो ने शानदार अभिनय किया. नाटिका में बताया गया कि सत्यवीर तेजाजी महाराज के जीवन मे सत्य की कितनी बडी महिमा थी. उन्होने वचन पूरा करने एवं गौरक्षा करने के लिये अपने प्राणो की आहूति दे दी। 


अभिनय करने वाले बच्चो मे वीर तेजाजी, लाछा गुजरी, साथीडा, मीणा डाकू आदि की भूमिकांए  प्रभावी ढंग से निभाई. कार्यक्रम मे संस्था निदेशक निलेश देसाई, पत्रकार हरिशंकर पंवार ने भी अपने विचार रखे. 

अन्त में राष्ट्रगान के पश्चात् कार्यक्रम का समापन किया गया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"