स्वच्छता और देशभक्ति के रंग में रंगी नोगांवा की भव्य तिरंगा यात्रा 🚩
नोगांव। देश की आज़ादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में 13 अगस्त 2025 को नोगांवा एवं ग्राम पंचायत के तत्वावधान में स्वच्छता के संदेश के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ ग्राम में मुख्य अतिथि विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लिए “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” जैसे नारों के साथ यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यात्रा में स्वच्छता एवं देशभक्ति का संदेश देते हुए नुक्कड़ नाटक और जागरूकता के गीत भी प्रस्तुत किए गए।
30 मार्ग से गुजरती हुई यह यात्रा नोगांवा के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार पहुँची, जहाँ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से ग्रामवासियों ने स्वच्छता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा का समापन हुआ।
✍️ राजेश डामर
🇮🇳 “स्वच्छता का संदेश, देशभक्ति का जज़्बा… नोगांव में गूँजी तिरंगा यात्रा की गूंज” 🇮🇳

.jpg)



.jpg)
















