थान्दला की बेटी प्रगति जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित ✨

Breaking Ticker

थान्दला की बेटी प्रगति जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित ✨

 थान्दला की बेटी प्रगति जैन को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मानित ✨

राजेश डामर 



थान्दला। अणु पब्लिक स्कूल, थान्दला की मेधावी छात्रा प्रगति जैन ने कक्षा 12वीं में 95% अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे थान्दला का नाम रोशन किया है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा भोपाल में आयोजित ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम’ में उन्हें सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रगति जैन को सम्मान स्वरूप ₹50,000 की सहयोग राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर प्रगति के अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष हायर सेकेंडरी के परिणामों में जिले की मेरिट सूची में पारिधि शर्मा ने विज्ञान संकाय में प्रथम और ऐश्वर्य सोलंकी ने विज्ञान संकाय में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था।

प्रगति की इस उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक, प्राचार्य, स्टाफ एवं अभिभावकों ने हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"