*विश्वहिंदू परिषद मातृशक्ति कि बहनों ने देश के वीर सेनिको को भेजकर रक्षा सूत्र मनाया रक्षाबंधन का पर्व*
*नगर के पुलिसकर्मियों ,स्वछता सेवको समाजसेवीयो को बांधकर राखी मनाएगी रक्षा पर्व*
(मनोज पुरोहित)
पेटलावद। भाई-बहन के प्रेम, विश्वाश ओर सम्पर्ण पर्व के रूप में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है, इस त्योहार में जहां बहने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है तो भाई आजीवन सुख दुःख में अपनी बहन की रक्षा और सहयोग का संकल्प लेता है। इस वर्ष ये रिश्तों का पवित्र त्योहार 09 अगस्त शनिवार को पूरे देश मे धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
*नारीशक्ति के गौरव ओर सम्मान का प्रतीक है विश्व हिंदू परिषद मात्र शक्ति की बहने*
हमारे अंचल के बहनों, महिलाओं के गौरव ओर संम्मान का प्रतीक बनी विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की बहनो ने रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही अनूठे तरिके से मनाया ।
*बार्डर पर बैठे सेना के जवानों को भिजवाया रक्षा सूत्र*
24 घण्टे हर मौसम में हमारे देश की रक्षा कर रहे देश के वीर जवानों सेनिको के कारण हि हम सुख चैन की नींद सोते है ,हर त्यौहार खुशी खुशी मनाते है,।इन खुशियों से हमारे देश के जवान वंचित न हो और उनके हाथों की कलाई रक्षा बंधन पर सुनी न रहे इसलिये मातृशक्ति की बहनों ने एकजुट होकर अपने हाथों से तैयार की गई राखियों ओर शुभकामना सन्देश को लिफाफे में पेककर के बॉर्डर पर भेजी है ।
*मनाएगी रक्षा पर्व*
वही मातृशक्ति कि बहनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी जन्माष्टमी तक रक्षाबंधन के पर्व को रक्षा पर्व के रूप में मनाते हुए नगर के पुलिस विभाग के कर्मचारियों, स्वच्छता सेवको, चिकित्सको , सामाजिक ,धार्मिक कार्यो में अग्रणी गणमान्य नागरिको ओर संस्थाओ के भाइयों को राखी बांधकर रक्षा पर्व मनाया जाएगा ।

.jpg)


.jpg)
















