तहसीलदारो के धरने को मिला पटवारियों का नैतिक समर्थन*

Breaking Ticker

तहसीलदारो के धरने को मिला पटवारियों का नैतिक समर्थन*

 *तहसीलदारो के धरने को मिला पटवारियों का नैतिक समर्थन*

*चरमरा रही प्रशाशनिक व्यवस्था, आमजन के नही हो रहे कामकाज, ग्रामीणों को लौटना पड़ रहा बेरंग*

*मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रसाशनिक सेवा) के बैनर तले जिले भर के तहसीलदार 06 अगस्त से कार्य से विरत*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। 06 अगस्त बुधवार से झाबुआ जिले की समस्त तहसीलों में सरकारी कामकाज नामांतरण, बंटवारा ,कब्जा सहित समस्त प्रशाशनिक कार्य ठप्प हो चुके है और दुरदराज से  अपने सरकारी कामकाज के लिये आ रहे ग्रामीणों को वापस निराश होकर बेरंग लौटना पड़ रहा है । जिसके चलेते काफी दिक्कतें खड़ी हो गयी है ।


*तहसीलदार है कार्य से विरत* *

  उल्लेखनीय है कि मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रसाशनिक सेवा) संघ के बैनर तले झाबुआ जिले के समस्त तहसीलदार एवम नायब तहसीलदारो व अधिक्षक भू-अभिलेख ने  सयुंक्त रूप से सोमवार को  एक ज्ञापन  मुख्य सचिव मप्र शाशन भोपाल के नाम कलेक्टर के माध्य्म से ओआईसी एवम डिप्टी कलेक्टर झाबुआ श्री हरिशंकर विश्वकर्मा को  सोपने के बाद 06 अगस्त बुधवार से कार्य से विरत हो कर जिला मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे है ।

*सरकार के निर्णय से हतोसाहित्*

समस्त तहसीलदारो ने जानकारी देते  हुए बताया  कि राजस्व अधिकारीयो  के न्यायिक एवम गई न्यायिक संवर्ग पर पूर्व में स्थगित किये गए विरोध को पुनः प्रारम्भ करने के सम्बंध में सूचना देते हुए बताया श्रीमान के द्वारा राजस्व अधिकारियों के न्यायिक एवं गैर न्यायिक विभाजन के श्रींमान के निर्णय से संवर्ग  हतोत्साहित  है ओर विरोध स्वरूप 16/07/25,17/0725,20/07/25ओर 26/07/25 को ज्ञापन सोप चुके हैं।

*45 जिलों के पदाधिकारियों ने लिया निर्णय*आपदा प्रबंधन के अलावा समस्त कार्यो से रहेंगे विरत

दिनांक 03/08/25 को संघ के 45 जिलों के प्रतिनिधियो/ अध्य्क्ष /प्रभारियों ने सर्वानुमति से निर्णय लिया है।

    जिसके तहत जब  तक सँवर्ग के इस विभाजन का निर्णय शाशन वापस नही ले लेता तब  बुधवार  06 अगस्त से समस्त राजस्व अधिकारी ओर अधोहस्ताक्षरकर्ता सामूहिक रूप से  मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे और हड़ताल या सामुहिक अवकाश पर नही जाएंगे ।  ओर आपदा प्रबन्धन के कार्यो को छोड़कर समस्त कार्यो से विरत रहेंगे।कार्यपालिक दंडाधिकारी कि शक्तिया पुलिस विभाग या सामान्य प्रशासन विभाग या अन्य भी विभाग को सौप दे ।

*जिले भर के अधिकारि बैठे है धरने पर*

 विस्तृत रूप से उल्लेखीत  क़ई मांगों को  लेकर   झाबुआ, पेटलावद, थांदला,खवासा,  मेघनगर, झकनावदा ,सारंगी, रामा, राणापुर  , में पदस्थ तहसीलदारो ,नायब तहसीलदारो ओर अधीक्षक  06 अगस्त से धरने पर बैठे है।

*पटवारियों का मिला समर्थन*

 तहसीलदार व नायब तहसीलदार,अधीक्षक के इस आंदोलन  को अब पटवारियों का भी  समर्थन मिल चुका है , शनिवार को जिला झाबुआ मुख्यालय के समस्त पटवारियों ने तहसीलदारो के धरने को समर्थन देते हुए सभी पटवारी भी धरने पर बैठकर आंदोलन का नैतिक समर्थन किया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"