विश्वहिंदू परिषद मातृशक्ति एवम दुर्गावाहिनी कि बहनों ने पुलिसकर्मियों ,स्वछता सेवको, समाजसेवीयो, जनप्रतिनिधियों ओर गणमान्य नागरिकों को बांधकर राखी मनाया रक्षाबंधन उत्सव*

Breaking Ticker

विश्वहिंदू परिषद मातृशक्ति एवम दुर्गावाहिनी कि बहनों ने पुलिसकर्मियों ,स्वछता सेवको, समाजसेवीयो, जनप्रतिनिधियों ओर गणमान्य नागरिकों को बांधकर राखी मनाया रक्षाबंधन उत्सव*

 *विश्वहिंदू परिषद मातृशक्ति एवम  दुर्गावाहिनी कि बहनों ने पुलिसकर्मियों ,स्वछता सेवको, समाजसेवीयो, जनप्रतिनिधियों ओर गणमान्य नागरिकों  को बांधकर राखी मनाया  रक्षाबंधन उत्सव*

*नगर में पहली बार सामुहिक रक्षा बन्धन त्योहार  उत्सव  ने लिखी सनातन, धर्म ,सँस्कार ,स्नेह और रक्षा  की  परिभाषा*

*धर्म नगरी में यह उत्सव लिखा जाएगा स्वर्ण अक्षरों में*

(मनोज पुरोहित)

पेटलावद। भाई-बहन के प्रेम, विश्वाश ओर सम्पर्ण  पर्व के रूप में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है, इस त्योहार में जहां बहने अपने भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है तो भाई आजीवन सुख दुःख में अपनी बहन की रक्षा और सहयोग का संकल्प लेता है। इस वर्ष ये रिश्तों का पवित्र त्योहार 09 अगस्त शनिवार को पूरे देश मे धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व जन्माष्टमी तक मनाए जाने की परंपरा है।


*नारीशक्ति के गौरव ओर सम्मान का प्रतीक है विश्व हिंदू परिषद मात्रशक्ति एवम दुर्गावाहिनी की बहने*


हमारे अंचल के बहनों, महिलाओं के गौरव ओर संम्मान का प्रतीक बनी विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवम दुर्गावाहिनी  की बहनो ने रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही अनूठे तरिके से मनाया  जो नगर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।


*मनाया  रक्षा बंधन उत्सव*


विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति एवम दुर्गावाहिनी कि  बहनों ने  नगर में सामूहिक रूप से  स्वत्रंतता दिवस ओर  जन्माष्टमी के पावन पर्व पर  रक्षाबंधन उत्सव के रूप में  मनाते हुए नगर के पुलिस थाना में पदस्थ पुलिस  विभाग के कर्मचारियों, स्वच्छता सेवको, चिकित्सको , पत्रकारों, कर्मकांडी पँडितो ,सामाजिक ,धार्मिक,  कार्यो में अग्रणी गणमान्य नागरिको, जनप्रतिनिधियों,  ओर  सामाजिक संस्थाओ के भाइयों को तिलक लगाकर राखी बांधकर पर्व मनाया । नगर के लगभग 150 से अधिक भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधकर बहनों ने जहाँ भाइयों को आशीर्वाद दिया वही भाइयों ने भी आजीवन बहनों के सहयोग और रक्षा का संकल्प लिया।

 



 

मध्यप्रदेश़ के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177 मध्यप्रदेश के सभी जिलों में संवाददाता की आवश्यकता है इच्छुक व्यक्ति ही संपर्क करें 7697811001,7869289177
"
"