*श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर हो रहा श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन*
*प्रसिद्ध भगवदाचार्य पंडित पंकज नरेंद्र नंदन दवे के मुखारविंद से बहेगी धर्म ज्ञान की गंगा आयोजक महंत शिवदास ,पुजारी मनोहरदास बैरागी ओर भक्त मण्डल श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर ने की भक्तो से धर्म लाभ लेने की अपील*
(मनोज पुरौहित)
पेटलावद। धर्म नगरी पेटलावाद में हर दिन सामाजिक धार्मिक आयोजन होते रहते है ।
इसी क्रम में नगर के प्रसिद्ध श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन हो रहा है ।
*श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर कर रहे पण्डित पंकज नन्दन दवे भागवत कथा*
वही प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी दिनांक 31 अगस्त 25 रविवार अष्टमी से 07 सितंबर 25 रविवार पुर्णिमा तक तक आयोजक महंत शिवदास मनोहरदास बैरागी, पुजारी मनोहरदास बेरागी एवम समस्त भक्त मण्डल श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद के तत्वावधान मे नगर के वरिष्ठ भगवताचार्य श्री नरेन्द्रनन्दन दवे के सानिध्य ओर आशीर्वाद से प्रकांड पण्डित श्री पंकज
नरेन्द्रनन्दन दवे के मुखारविंद से दोपहर 11 से 05 बजे तक श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर श्रीमद्भभागवत ज्ञान यज्ञ के तहत श्रीमद्भभागवत कथा का आयोजन हो रहा है । वही रविवार पूर्णिमा को चन्द्रग्रहण होने से महाआरती, महाप्रसादी ओर पोथी का चल समारोह 07 सितंबर को प्रातः 11 बजे किया जावेगा।
*लेवे धर्म लाभ*
आयोजक महन्त शिवदास बेरागी ,पुजारी मनोहरदास बेरागी व समस्त भक्त मण्डल श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पेटलावद ने समस्त धर्म प्रेमी जनता से इस आयोजन में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील करते हुए आमंत्रित किया है ।

.jpg)



.jpg)
















