समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनावे....... जिला अध्यक्ष राका
,,,जिला निर्वाचन अधिकारी को देंगें ज्ञापन
मनोज उपाध्याय,,
झाबुआ । दिनांक 30 अगस्त 2025 को म. प्र. कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा झाबुआ में राजवाडा पैलेस गार्डन कार्यकर्ताओं का जिला सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा उसके पश्चात एक रैली के रूप में कलेक्टर महोदय को मतदाता सूची 2025 के शुद्वीकरण के सबंध में रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया जावेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने बताया कि दिनांक 30 अगस्त को झाबुआ में एक जिलास्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जावेगा
जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी सजंय दत्तजी एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला प्रभारी हीरालाल अलावा व सह प्रभारी गिरीश जायसवाल एवं सुनील आर्य के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायकद्वय डाॅ. विक्रांत भूरिया झाबुआ, वीरसिंह भूरिया
थांदला , पूर्व विधायक वालसिंग मेडा पेटलावद, जेवियर मेडा झाबुआ, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनल जसंवत भाभर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमल मालू प्रदेश सचिव निर्मल मेहता उपस्थित रहेगें। उक्त सम्मेलन में समस्त पंचायत प्रतिनिधि, युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस,सेवादल, एनएसयुआई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें।उसके पश्चात एक रैली निकालकर कांग्रेस जिला निर्वाचित अधिकारी को एक ज्ञापन दिया जावेगा जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार सभी कांग्रेसजनों से आव्हान किया गया है कि मान. राहुल गांधीजी की मंशानुसार प्रदेश में मतदाता सूचियों का शुद्विकरण होना चाहिए जिससे कि भविष्य में आने वाले चुनावों में मतदाता सूचियों में किसी भी तरह की अनियमितताएं स्थिति ना रह सकें।
उक्त सम्मेलन को महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्वेता गंगा महोनिया, एनएसयुआई अध्यक्ष नरवेश अमलियार, हेमचन्द्र डामोर,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश डामोर रानापुर, काना गुण्डिया झाबुआ, यामिन शेख मेघनगर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अकमाल डामोर,प्रवक्ता साबिर फिटवेल, अली असगर बोहरा,हेमेन्द्र कटारा,वसीम शेख, नटवर डोडियार, प्रकाश परमार , पूर्व जनपद अध्यक्ष मानसिंह मेडा, शंकर भूरिया,शहर अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह राठौर, दिनेश गारी, माधुसिंह सिंगार,गुलफान आदि ने जिला कांग्रेस सम्मेलन का सफल बनाने की अपिल की है।

.jpg)


.jpg)
















